विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2017: लवली के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर रो पड़े थे अजय माकन

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 11:20 AM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली द्वारा पार्टी छोड़ने से कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है।

MCD Election 2017: लवली के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर रो पड़े थे अजय माकन
MCD Election 2017: लवली के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर रो पड़े थे अजय माकन

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली द्वारा पार्टी छोड़ने से कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है।

ठीक एक दिन बाद इसका नमूना भी देखने को मिल गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे की सूचना मिली तो वह रो पड़े।

यह भी पढ़ें: MCD चुनावः केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केजरीवाल सरकार को बताया नाकाम

वहीं, उसी दिन रात को एक कार्यक्रम में अजय माकन ने कहा कि जिस नेता को पार्टी ने मंत्री बनाया और कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बनाया वह चला गया। तो क्या विचारधारा की राजनीति खत्म हो गई है, सिर्फ सत्ता की सहूलियत की राजनीति करनी है। इस दौरान अजय माकन ने कई सवाल भी उठाए।

यह भी पढ़ें: MCD Election 2017: केजरीवाल को भाजपा से नहीं कांग्रेस से है खतरा

कार्यकर्ताओं के बीच दुखी माकन ने कहा कि क्या हम लोगों को सत्ता का लालच या सुख ही बताएगा कि हम लोग किस पार्टी में जाएंगे। या हमें इस बात का फैसला करना है कि अपनी मां समान पार्टी की विचारधारा को पकड़कर चलना है, इसका फैसला करना होगा।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माकन ने पटपड़गंज में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के दौराना कहा कि भाजपा किसी भी तरह के लालच व डराकर कांग्रेस नेताओं को शामिल करने में लगी है। हमारे एक नेता जिन्हें पहली बार चुने जाने पर बिना नंबर मंत्री बनाकर दस वर्ष रखा, कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भाजपा ने उन्हें लिया। क्या लालच या डर की वजह गए, ये हमें नहीं पता।