विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनावः केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केजरीवाल सरकार को बताया नाकाम

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 03:35 PM (IST)

उमा भारती ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार दिल्ली नगर निगम का फंड रोकने और ...और पढ़ें

MCD चुनावः केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केजरीवाल सरकार को बताया नाकाम
MCD चुनावः केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केजरीवाल सरकार को बताया नाकाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने यमुना की सफाई के लिए गंगा से भी अधिक बजट जारी किया, लेकिन दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण यमुना का पानी साफ नहीं हो सका है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार दिल्ली नगर निगम का फंड रोकने और अनर्गल आरोप लगाने में व्यस्त रही, जिसके कारण दिल्ली का विकास थम गया।

भारती चांदनी चौक में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। टाउन हॉल के बाहर देर शाम आयोजित जनसभा में उन्होंने दिल्लीवालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र आने वाले समय में प्रयास करेगा कि यमुना किनारे न सिर्फ सफाई सुनिश्चित हो बल्कि एक पर्यटन तट भी विकसित हो।

उन्होंने पुरानी दिल्ली को गंगा यमुना तहजीब की मिसाल बताया है। उन्होंने इस तहजीब को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि यह भारत की विशिष्ट पहचान है।

पार्षदों को सांसद व विधायकों से अधिक जनता के करीब बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्षद अपने क्षेत्र के निवासियों के सुख-दुख का ख्याल रखते हैं। ऐसे में ऐसे पार्षद का चयन करें जो नि:स्वार्थ भाव से आपकी सेवा कर सके।