Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra assembly elections2019: अनुच्छेद 370 हटना आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील- योगी आदित्यनाथ

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:58 AM (IST)

    Maharashtra assembly elections 2019मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के पक्ष में चुनावी प्रचार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Maharashtra assembly elections2019: अनुच्छेद 370 हटना आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील- योगी आदित्यनाथ

    मुंबई, राज्य ब्यूरो। Maharashtra assembly elections 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। वह वीरवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के पक्ष में एक प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्य नाथ की आज मुंबई में दो प्रचार सभाएं हुईं। इनमें से एक कोलाबा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के समर्थन में योगी ने मुंबई में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। यह सभा दक्षिण मुंबई के हिंदीभाषी क्षेत्र मुंबादेवी में आयोजित की गई थी। जहां बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने सुशासन और राष्ट्रवाद को नई ऊंचाई प्रदान की है। योगी ने राष्ट्रवाद, आतंकवाद और विकास के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि 5 साल में मोदी ने देश के राजनीतिक एजेंडे को बदल दिया है। इससे पहले देश में जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं परिवारवाद के हितों के लिए राजनीति होती थी। 

    इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370  हटाने को योगी ने ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के मुकुट से 370 हटा कर आतंकवाद के ताबूत में आख़िरी कील ठोंक दी है। 1953  में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में  दो विधान - दो प्रधान झ्र दो निशान का विरोध किया था। उनके सपने को 70 साल बाद मोदी सरकार ने साकार किया है। योगी ने 370 के मुद्दे पर सरकार के निर्णय का विरोध करनेवाली कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि नहीं था । यदि ऐसा होता तो 370 हटाने में 70 साल नहीं लगते। 

    योगी ने कहा कि 370 हटाने के बाद पकिस्तान घडियाली आंसू बहा रहा है। भारत ने उसे चेता दिया है कि इस बार छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। इससे घबराए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि भारत हम पर हमला कर सकता है। यूपी के सीएम ने कहा कि कभी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आतंकियों का ह्यसॉफ्ट टार्गेटह्ण हुआ करती थी। पांच  साल में मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित रही। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जाता है। योगी आदित्यनाथ ने माफिया सरगना दाऊद के वर्चस्व की याद दिलाते हुए कहा कि आज मोदी सरकार के कारण ही 1993 में मुंबई को दहलानेवाले अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं। यही नहीं, उसे शरण देनेवाले पाकिस्तान को भी सफाई देनी पड़ रही है कि दाऊद उसके पास नहीं है। 

    योगी ने तीन तलाक के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ऐसी महिला विरोधी परंपरा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिला कर उनका सशक्तीकरण किया गया है। इसका भी कांग्रेस ने विरोध किया। पांच  साल में नक्सलवाद ने भी दम तोड़ दिया है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमरीका, इंग्लैंड, रूस, जर्मनी, जापान और चीन में भारत की साख मजबूत हुई है। महाराष्ट्र में फड़नवीस सरकार की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जबकि 15 साल में कांग्रेस-राकांपा सरकार ने राज्य में भ्रष्टचार और अराजकता फैलाई थी। 

     महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें