विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने बुदनी को दी बड़ी सौगात, बोले- तेजी से हो रहा बदलाव

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 06 Oct 2023 06:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार के भोपाल से वर्चुअल तरीके से बुदनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 260 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार के भोपाल से वर्चुअल तरीके से बुदनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 260 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपजन और 71 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया।

'तेजी से आगे बढ़ रहा बुदनी क्षेत्र'

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारा बुदनी विधानसभा क्षेत्र बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पर होने वाले हर एक कार्यों को हम संपन्न कर रहे हैं। प्रदेश की व्यवस्था की वजह से बुदनी विधानसभा क्षेत्र में आना संभव नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: CM शिवराज ने 'श्री महाकाल महालोक' के द्वितीय चरण का किया लोकार्पण, बोले- सनातन धर्म सभी का करता है सम्मान

इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज ने सीहोर के कलेक्टर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीहेर के कलेक्टर गतिशील और ऊर्जावान हैं। साथ ही उनके अधिकारियों की टीम भी बहुत शानदार है। सबकाम सही और गुणवत्ता पूर्ण हो, यह चिंता करना भी आपकी ड्यूटी है।

उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब हम 20-25 हजार रुपये के लिए तरसा करते थे। मुरम की रोड बनवाने की चिंता होती थी। तब सड़कें नहीं थी, बिजली नहीं थी, पानी नहीं था, सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी, स्कूल और अस्पताल भी नहीं थे... तब सुविधाओं का बहुत अभाव था।

यह भी पढ़ें: 'मध्य प्रदेश में तीन लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य', CM शिवराज बोले- सजग प्रहरी के रूप में करें काम

उन्होंने कहा कि हम तब सोचा करते थे कि कुछ पैसे मिल जाए तो बरसात में आने-जाने लायक सड़कें हो जाएं, लेकिन आज मुझे यह कहते हुए प्रशंसा हो रही है कि मध्य प्रदेश के हर एक जिले में कुल 53,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।