विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मध्य प्रदेश में तीन लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य', CM शिवराज बोले- सजग प्रहरी के रूप में करें काम

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 05 Oct 2023 05:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं।

जन सेवा मित्र दें फीडबैक

मुख्यमंत्री शिवराज ने जन सेवा मित्रों से फीडबैठ देने की अपील करते हुए कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का अहम कदम, महिलाओं को सीधी भर्ती में मिलेगा 35% आरक्षण

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन, प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में तीन लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।

लाडली बहना योजना

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें: 'आजादी के बाद वीरांगनाओं को भुलाया गया', जबलपुर में PM मोदी बोले- कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया