विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'मैं OBC हूं, अब कह रहे हैं देश में एक ही जाति है गरीब', सतना में राहुल गांधी का PM मोदी पर वार

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 10 Nov 2023 01:27 PM (IST)

मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश के सतना ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने सतना में जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी ने सतना में जनसभा को किया संबोधित

HighLights

  1. राहुल गांधी ने सतना में जनसभा को किया संबोधित
  2. राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
  3. अडानी को लेकर कही ये बात

एएनआई, सतना (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियां चुनावी रैलियां कर रही हैं और एक दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगा रही हैं।

वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सतना में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपति रोजगार नहीं देते। छोटे व्यापारी जो छोटे और मध्यम व्यवसाय चलाते हैं, जो छोटे और मध्यम स्तर के विनिर्माण में हैं, जो दुकानें चलाते हैं, ये लोग रोजगार प्रदान करते हैं... लाखों छोटी इकाइयाँ हुआ करती थीं... जो हमारे युवाओं को रोजगार देती थीं।

राहुल गांधी ने कहा कि जब बीजेपी और पीएम मोदी की सरकार सत्ता में आई तो उन्होंने इन इकाइयों पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारियों और छोटे और मध्यम व्यवसायों पर हमला किया। जीएसटी कोई टैक्स नहीं है। यह किसानों, छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों पर हमला है। यह छोटे व्यापारियों को खत्म करने का हथियार है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि प्रदेश में ओबीसी की संख्या 50 फीसदी और प्रदेश में भागीदारी मात्र 0.3% ही है। यह आंकड़ा आपको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं बताना चाहते लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपकी संख्या 50 फीसदी है इसलिए हिस्सेदारी भी 50 फीसदी ही होनी चाहिए। 

राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना पैसा भाजपा ने अडानी अंबानी और उद्योगपतियों को दिया है मैंने तय किया है जहां भी कांग्रेस सरकार है वहां के लोगों को उतना ही पैसा गरीबों को देने का काम किया जाएगा। 

राहुल ने कहा कि मैंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना है पहले कहा करते थे कि मैं ओबीसी हूं अब कह रहे हैं देश में एक ही जाती है और वो है गरीब। चुनावी मुद्दे से जाति इसलिए गायब हो गई, जब से मैंने जाति जनगणना का समर्थन किया तब से जाति गायब हो गई। 

राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी मैं गया वहां पर हमें सबसे अधिक ओबीसी जाति के लोग ही मिले, मैं अंदाज से कह सकता हूं पूरे हिंदुस्तान में 50 फीसदी लोग ओबीसी समाज के हैं। 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र की दिल्ली सरकार को विधायक और सांसद नहीं चलाते हैं बल्कि उन्हें अफसर चलाते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: तेलंगाना में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवीं सूची, 14 उम्मीदवारों का नाम शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।