विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'UPA सरकार ने बुंदेलखंड को दिया 7000 करोड़ का पैकेज, BJP ने 1 रुपया भी खर्च नहीं किया', राहुल गांधी ने साधा निशाना

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 14 Nov 2023 04:39 PM (IST)

MP Election 2023 राज्य में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने हैं। आगामी चुनाव को लेके ताबड़तोड़ रैली हो रही ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना (फाइल फोटो)

पीटीआई, भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर पिछले यूपीए शासन के दौरान मंजूर किए गए बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए 7,000 करोड़ रुपये के पैकेज से पैसा खर्च करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि लोगों को इसमें से 1 रुपये भी नहीं मिला। गांधी मध्य प्रदेश के गरीब बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित टीकमगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे।

'सारा पैसा भाजपा के लोगों ने ले लिया'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “यूपीए सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 7,000 करोड़ रुपये का बुंदेलखंड पैकेज लेकर आई थी, लेकिन आपको (जनता को) इसका एक रुपया भी नहीं मिला। इसका पूरा (पैकेज) पैसा सिंचाई, किसानों, मजदूरों पर खर्च नहीं किया गया। सारा पैसा भाजपा के लोगों ने ले लिया।"

आगे उन्होंने मध्य प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर सूट-बूट पहनने वालों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के पास दो विकल्प हैं- अरबपतियों की सरकार जो केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है या कांग्रेस जो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारी और युवा के लिए काम करती है।

'तोमर का बेटा करोड़ों की लेन-देन की बात करता है'

गांधी ने लोगों से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने केंद्रीय मंत्री (नरेंद्र सिंह तोमर) के बेटे का वीडियो देखा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में ''तोमर का बेटा'' 15 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के लेन-देन की बात कर रहा है। यह जनता का पैसा है। यह मध्य प्रदेश के लोगों का पैसा है। उन्होंने वीडियो को लेकर कहा कि “क्या (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने उनकी जांच सीबीआई, ईडी या आईटी से कराई है? उन्होंने इन पर एक शब्द भी नहीं कहा।"

कांग्रेस मध्य प्रदेश की सत्ता में आयी तो मिलेंगे ये लाभ 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो उसकी सरकार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,600 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान करेगी, जिसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने राज्य में उनकी पार्टी द्वारा घोषित कई अन्य गारंटियों का भी उल्लेख किया, जिनमें मुफ्त और रियायती बिजली और महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है।

राज्य में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'तीन हजार करोड़ से अधिक रुपया आने वाला है', चुनावी रैली में CM शिवराज ने इंदौर वासियों को सुनाई खुशखबरी

यह भी पढ़ें- 'BJP को मारकर भगाया', राहुल गांधी ने मारपीट वाले बयान से लिया यू-टर्न; MP में इतनी सीटों पर जीत का किया दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।