विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'BJP को मारकर भगाया', राहुल गांधी ने मारपीट वाले बयान से लिया यू-टर्न; MP में इतनी सीटों पर जीत का किया दावा

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 14 Nov 2023 02:12 PM (IST)

मध्य प्रदेश के विदिशा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

एएनआई, विदिशा। Rahul Gandhi in MP। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम बीजेपी ले लड़ते हैं। कर्नाटक में हमने इन्हें (बीजेपी) मार के भगाया। हिमाचल प्रदेश में मार के भगाया है।

हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी बात बदल ली और कहा कि हमने नफरत से नहीं बल्कि मोहब्बत से उन्हें भगाया है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं, मारते नहीं। मध्य प्रदेश में हमने प्यार से मारकर भगाया है।

भाजपा ने एमपी की चुनी हुई सरकार चुरा ली: राहुल गांधी 

उन्होंने आगे कहा,"पांच साल पहले आप सभी ने मध्य प्रदेश में सरकार के लिए कांग्रेस पार्टी को चुना था। आपने बीजेपी को नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को चुना था। उसके बाद बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह ने मिलकर विधायक खरीदे और मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार चुरा ली। करोड़ों रुपए देकर कांग्रेस पार्टी के विधायक खरीद लिए, आपके फैसले को, आपके दिल की आवाज को भाजपा नेताओं ने और प्रधानमंत्री ने कुचल दिया। आपके साथ धोखा हुआ है।

जीत को लेकर राहुल गांधी ने किया यह दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा,"मैं अब तक कई बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुका हूं। मैं शत-प्रतिशत बता सकता हूं कि यहां कांग्रेस पार्टी का 'तूफान' होगा। आप लिख लीजिए, मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145-150 सीटें देने जा रही है।”

बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें: MP: 'मैंने सुना कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे...', बिना नाम लिए PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया मूर्खों का सरदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।