यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election 2023: 'तीन हजार करोड़ से अधिक रुपया आने वाला है', चुनावी रैली में CM शिवराज ने इंदौर वासियों को सुनाई खुशखबरी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के बड़नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता से बातचीत करते हुए ...और पढ़ें

एएनआई, उज्जैन। MP Election 2023। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी रैलियों में अपनी पूरी जान झोंक दी है। मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा डबल इंजन सरकार के फायदे गिना रही है।
इसी बीच मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले के बड़नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उज्जैन में भाजपा सरकार ने जितने विकास कार्य किए, उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए।
इंदौर में आने वाला है तीन हजार करोड़ से अधिक रुपया: सीएम शिवराज
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नव विस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक की वजह से शहर में बढ़ते पर्यटन को लेकर कहा,"महाकाल महालोक को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। वहीं, इसकी वजह से एक साल में तीन हजार करोड़ से अधिक रुपया इंदौर में आने वाला है।
उज्जैन को लेकर सीएम शिवराज ने क्या कहा?
सीएम शिवराज ने कहा कि आज अद्धभुत है उज्जैन, अनोखा है उज्जैन, तीन लोकों से न्यारा है अपना उज्जैन। उज्जैन मेरे रोम-रोम में बचा है। मैं बाबा महाकाल से दुआं करता हूं कि मेरी जनता खुशी रहे। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा,किसी भी सरकार ने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किए। मैं हमेशा चाहता था कि मेरी बहनों के पास बैंक खाते हों जिनमें हर महीने पैसे ट्रांसफर हों ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।"