Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Exit Poll 2023: आंकड़ों में 'मामा' पर मेहरबान दिखी जनता, कहीं कांग्रेस दे रही बराबर की टक्कर; मगर पिक्चर अभी बाकी है...

    MP Exit Poll Election 2023 Updates मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद एक बार फिर शिवराज की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि कुछ आंकड़ों में कांग्रेस को भाजपा के साथ आमना-सामना करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि तीन दिसंबर को स्पष्ट होगा कि मध्य प्रदेश में किसका जादू बिखरा और किसकी सरकार बनने वाली है।

    By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariUpdated: Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM (IST)
    Hero Image
    मध्य प्रदेश में फिर लहराएगा भगवा या 'हाथ' को मिलेगी राहत

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश के 230 सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव सफलतापूर्वक पूरा हुआ है, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इसी बीच बीते गुरुवार यानी 30 नवंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, असली परिणाम आना तो बाकी है, ऐसे में देखना होगा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस अपना दम दिखाने में कामयाब रही या नहीं। वहीं, दूसरी ओर एग्जिट पोल के नतीजों के बाद INDIA की सदस्यीय पार्टियां भी दावा करती नजर आ रही हैं कि उनके समर्थन के बिना कोई भी सरकार बनना मुश्किल है।

    India Today- Axis My India

    इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की लहर चलने की पूरी संभावना है। इस एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 68-90, अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

    News24- Chanakya

    न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा गया है। टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे के आंकड़ों में भाजपा की झोली में 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 74 सीटें और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    ABP- C Voters एग्जिट पोल

    एबीपी- सी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 88-112 और कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य को 2-8 सीटें मिलने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

    Republic TV-Matrize एग्जिट पोल

    Republic TV-Matrize के एग्जिट पोल में भी शिवराज सरकार का जादू चलता नजर आ रहा है। दरअसल, इसके मुताबिक, प्रदेश में भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

    Aaj TaK एग्जिट पोल

    आज तक के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। प्रदेश में पार्टी को 140 से 162 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 68 से 90 सीटें और अन्य को 03 सीटें मिलने की उम्मीद है।

    जन की बात Exit Poll

    जन की बात एग्जिट पोल के आंकड़े बताते नजर आ रहे हैं कि भाजपा को 100-123 सीटें और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने वाली हैं। वहीं, अन्य के खाते में शून्य से पांच सीटें आ सकती हैं।

    TV9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रेट एग्जिट पोल

    टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दोनों मुख्‍य दलों के बीच कांटे की टक्‍कर दिख रही है। दरअस, यहां बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

    पिछले साल किसके एग्जिट पोल के आंकड़े रहे सटीक

    पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सभी 230 सीटों पर चुनाव हुआ था। उस समय भी टाइम्स नाउ-CNX, एबीपी-CSDS, इंडिया टुडे- Axis My India, रिपब्लिक- C Voter और Chankya के एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े पेश किए गए थे। वह आंकड़े नीचे दिए गए हैं।

    मध्य प्रदेश एग्जिट पोल- 2018

    एजेंसी कांग्रेस  भाजपा अन्य
    टाइम्स नाउ- सीएनएक्स 89 126 15
    एबीपी- सीएसडीएस 126 94 10
    इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 113 111 06
    सी- वोटर 118 105 07
    चाणक्य 125 103 02

    साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की, तो वहीं भाजपा को 109 सीटें मिली थीं। इसके अलावा, दो सीटों पर बसपा, एक सीट पर सपा और चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली था।

    यह भी पढ़ें: MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, एक सर्वे में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर; पढ़ें तमाम आंकड़े

    परिणाम के मुताबिक, पिछले एग्जिट पोल में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों सबसे अधिक मिलते-जुलते नजर आए थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सटीक निकला। 

    यह भी पढ़ें: Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश-राजस्थान में भगवा लहराने के आसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबले के समीकरण; कांग्रेस ने बढ़ाई धड़कनें