विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, एक सर्वे में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर; पढ़ें तमाम आंकड़े

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 30 Nov 2023 08:27 PM (IST)

MP Exit Poll Election Result 2023 Updates मध्य प्रदेश में शिव का राज या चमकेंगे कमलनाथ? यह सवाल हर किसी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में 'शिव' का राज या चमकेंगे 'कमलनाथ'?
मध्य प्रदेश में 'शिव' का राज या चमकेंगे 'कमलनाथ'?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 'शिव' का राज या चमकेंगे 'कमलनाथ'? यह सवाल हर किसी के जहन में है। ऐसे में एग्जिट पोल के आंकड़े से कुछ-कुछ तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि, तीन दिसंबर को ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है, लेकिन इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया और न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजों में शिवराज का राज फिर से कायम होते हुए दिखाई दे रहा है।

India Today-Axis My India

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चलने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को सर्वाधित सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पार्टी 150 का आंकड़ा भी पार कर सकती है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 68-90, अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।

News24-Chanakya

न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल में शिवराज का राज फिर कायम हो रहा है। भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें, कांग्रेस को 74 और अन्य को पांच सीटें मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: न्‍यूज24-टुडेज चाणक्‍य के सर्वे ने फिर चौंकाया, मध्‍यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा; कांग्रेस को कितनी सीटें मिल रहीं?

जन की बात Exit Poll

जन की बात एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की कि भाजपा को 100-123 सीटें और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलेंगी। वहीं, अन्य के खाते में शून्य से पांच सीटें आ सकती हैं। इस एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल भाजपा कांग्रेस अन्य
इंडिया टीवी 140-159 70-89 0-2
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 140-162 68-90 03
न्यूज24 चाणक्य 151 74 5
टाइम्स नाऊ 105-117 109-125 1-5

Republic TV-Matrize एग्जिट पोल

Republic TV-Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

चुनाव परिणाम- 2018

सनद रहे कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि भाजपा की झोली में 109 सीटें आई थीं। वहीं, बसपा को दो, निर्दलीय उम्मीदवारों को चार और एक सीट सपा के खाते में गई थी।

यह भी पढ़ें: 'एग्जिट पोल में कुछ भी आए, राजस्थान में सरकार हमारी बनेगी' सीएम अशोक गहलोत ने किया दावा

सटीक एग्जिट पोल (2018)

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल चुनाव में आए नतीजों के आंकड़ों से मिलता-जुलता नजर आया। बाकी सारे एजेंसियों के एग्जिट पोल हवा-हवाई साबित हुए थे।