विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: कमलनाथ के बयान पर पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज, कहा- उन्हें राम मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 03 Nov 2023 04:27 PM (IST)

हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना ...और पढ़ें

नरेंद्र सिंह तोमर का कमलनाथ पर पलटवार
नरेंद्र सिंह तोमर का कमलनाथ पर पलटवार

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कमलनाथ पर किया पलटवार
  2. राम मंदिर पर बोलने का कोई अधिकारी नहीं- नरेंद्र सिंह तोमर
  3. 17 नवंबर को राज्य में होगा मतदान

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर भाजपा पर तंज कसा था, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है। साथ ही, उन्होंने राजस्थान सरकार को भी घेरा है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "कमलनाथ को राम मंदिर पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।" दरअसल, कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर का श्रेय नहीं ले सकती।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी राम मंदिर का श्रेय न ले। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने सबसे पहले राम मंदिर का ताला खुलवाया था। उन्होंने कहा था कि राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद स्थल पर ताले खुलवाए थे, बीजेपी इतिहास को न भूलें। बीजेपी राम मंदिर का श्रेय नहीं ले सकती, राम मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं है।

इतना ही नहीं, कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी राम मंदिर को अपनी प्रॉपर्टी मानती है। राम मंदिर पूरे देश का है। बीजेपी सरकार में है, लेकिन बीजेपी ने इसे अपने पैसे से नहीं बनवाया, ये सरकार के पैसे से बन रहा है।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: CM शिवराज सिंह चौहान का धुंआधार प्रचार जारी, कांग्रेस और कमल नाथ पर किया पलटवार

बीजेपी ने कसा तंज

कमलनाथ के इस बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस की आलोचना कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "एमपी में आजकल चुनावी हिंदू घुम रहे हैं। कोई हनुमान भक्त बन गया है, कोई हिंदू धर्म पर बात कर रहा है। उन्होंने कहा, "राम अकेले हमारे नहीं है, कभी राहुल, कभी प्रियंका, कभी कमलनाथ ये सभी क्या कभी अयोध्या गए हैं, लेकिन इनको राम से ही दिक्कत क्यों है?"

17 नवंबर को होगा मतदान

मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसका मतदान 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: सीएम शिवराज चौहान ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस नेताओं को सिर्फ अपने परिवार की चिंता