Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: 'हमने एक सीट दी तो सरकार बनी...', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिलाई याद

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:38 PM (IST)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश के दमोह में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने कहा कि पीडीए (पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक) इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी। यह पीडीए की ताकत ही है जो बीजेपी को दिल्ली से धीरे-धीरे हटा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की कोई रणनीति है तो वह पीडीए है। भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं वह लूटतंत्र में विश्वास करती है।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश में सपा नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, दमोह। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में आई.एन.डी.आई.गठबंधन ने कमर कस ली है।  समाजवादी पार्टी भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है लेकिन मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस आमने-सामने खड़े हैं। इस समय सपा नेता अखिलेश यादव का जोर आई.एन.डी.आई. से ज्यादा पी.डी.ए. (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव

    सोमवार को मध्य प्रदेश के दमोह में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने कहा," "पीडीए ('पिछड़े', दलित और 'अल्पसंख्यक') इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी। यह पीडीए की ताकत ही है जो बीजेपी को दिल्ली से धीरे-धीरे हटा सकती है।"

    उन्होंने आगे कहा,"अगर आई.एन.डी.आई.गठबंधन की कोई रणनीति है तो वह हमारी पीडीए है। भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, वह 'लूटतंत्र' में विश्वास करती है।"

    अखिलेश यादव ने आगे कहा,"पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक आदिवासी और मुसलमान भाई ही देश को भाजपा से बचा सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा जनता ने सरकार बनाई दूसरे दल की लेकिन इन्होंने (बीजेपी) विधायक लूट लिए।"

    हमने एक सीट देकर कांग्रेस की सरकार बनवाई: अखिलेश यादव

    मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव लगातार कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं।

    सोमवार को अखिलेश यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव को याद करते हुए कहा," समाजवादी पार्टी की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी। अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था। इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी।"

    सोमवार को एमपी के टीकमगढ़ के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। इससे सावधान रहें।

    अखिलेश यादव ने कमलनाथ पर साधा निशाना

    उन्होंने आगे कहा,"मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है। जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है।

    सपा नेता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर भी निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज I.N.D.I. गठबंधन पर पड़ा भारी, शिवराज ने साधा निशाना; कहा- 'दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती'