विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'ऐसा काम ही क्यों करते हैं जो गालियां खानी पड़ें', सीएम शिवराज का कमलनाथ पर निशाना

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 18 Oct 2023 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:33 PM (IST)

मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी बयार जोरों पर है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में जोरो पर सियासी बयानबाजी सीएम शिवराज का कमलनाथ पर निशाना।
मध्य प्रदेश में जोरो पर सियासी बयानबाजी सीएम शिवराज का कमलनाथ पर निशाना।

जेएनएन, भोपाल: मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी बयार जोरों पर है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर मध्यप्रदेश का बंटाधार करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दी हुई है।

शिवराज सिंह का कमलनाथ पर तंज

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दी हुई है। शिवराज सिंह ने कमलनाथ से सवाल किया कि ऐसे काम ही क्यों करते हो कि गाली खानी पड़े।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Telangana Visit: BRS नेता ने राहुल को बताया 'चुनावी गांधी', बोलीं- 'आप यहां प्रसिद्ध अनकापुर चिकन का स्वाद ले सकते हैं'

मध्य प्रदेश का हुआ बंटाधार

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, श्री कमलनाथ जी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने दिग्विजय सिंह जी को दे रखी है। मसखरे अंदाज में उन्होंने कहा कि यह पावर ऑफ अटॉर्नी अभी तक वैलिड है। कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सरकार चलाने की पावर भी दिग्विजय सिंह को ही दे रखी थी। जिसके चलते पहले भी बंटाधार हुआ और बाद में भी बंटाधार हो गया।

सीएम ने कहा कि जब कांग्रेस ने सरकार चलाई तब प्रदेश की स्थिति सबने देखी। लेकिन कांग्रेस और उसके नेता धन्य हैं जो गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी देते हैं।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी विधानसभा में I.N.D.I.A गठबंधन की दिख गई एकता? एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं प्रत्याशी