Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: कमलनाथ को दिया था BJP ज्वॉइन करने का ऑफर... हरदा में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का खुलासा

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदा में पैदल रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा नेता शामिल रहे। उन्हाेंने कहा कि वे कमल नाथ को भाजपा में शामिल होने का आफर दे चुका हूं लेकिन उनके लिए गांधी परिवार जरूरी है।

    Hero Image
    शिवराज के सामने कमल नाथ का थका हुआ चेहरा है: हिमंत (file photo)

    हरदा, जेएनएनः जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरदा पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा है, दूसरी ओर कमल नाथ का थका हुआ चेहरा है। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेेंगे तो जनता को कमल नाथ का थका हुआ चेहरा देखना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके नेतृत्व में जनता के बीच जाएंगे तो भाजपा को ही फायदा होगा। उन्हाेंने कहा कि वे कमल नाथ को भाजपा में शामिल होने का आफर दे चुका हूं, लेकिन उनके लिए गांधी परिवार जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश पहले नहीं है, उनके लिए गांधी परिवार पहले है। जबकि भाजपा के लिए देश पहले है। भाजपा बाद में है।

    जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदा में पैदल रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा नेता शामिल रहे।

    ये भी पढ़ेंः 'हमारे कारीगरों की जिंदगी बदलेगी PM विश्वकर्मा योजना', CM शिवराज बोले- नए भारत का निर्माण कर रहे पीएम मोदी

    मुख्यमंत्री शिवराज ने उठाई भाजपा शासित राज्यों के सीएम की नींद

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना लागू कर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुसीबत बढा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की नींद उङा दी है। जब से मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की है, तब से हम अच्छे से सो नहीं पा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वे चुनाव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज से मिलकर झगड़ा करेंगे। उनसे पूछेंगे कि हम अपने राज्य में लाड़ली बहना योजना को किस प्रकार से लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना को लागू कर सकते हैं। श्री विश्व शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के फायदे भी बताए।

    जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को सीहाेर जिले की ओर से हरदा जिले में प्रवेश हुई। यह यात्रा छीपानेर, गोंदागांव, तजपुरा, करताना, भुवनखेङी होते हुए हरदा पहुंची। यहां पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत शामिल हुए। उन्होंने नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला से लेकर मिडिल स्कूल सभा स्थल तक पैदल रोड शो किया।

    इस दौरान घंटाघर चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चांडक चौराहा, टांक चौक होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड सभा स्थल पर पहुंचे। यहां पर सभा हुई। जिसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा टिमरनी के लिए रवाना हुई।

    कांग्रेस ने दो जगह दिखाए काले झंडे

    कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरदा पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा को दो स्थानों पर काले झंडे दिखाए। इसमें छीपानेर रोड पर मंडी चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, कांग्रेस नेता हेमंत टाले, केदार सिरोही ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

    जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इस दाैरान यहां पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिङ गए। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में चांडक चौराहे पर जन आशीर्वाद यात्रा को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

    जहां पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डा. आरके दोगने, गगन अग्रवाल, शंकरसिंह सोलंकी, अजय सिंह राजपूत, भूपेंद्र राजपूत सहित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभास्थल के पास मिडिल स्कूल मैदान के गेट पर करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत के नेतृत्व में काले झंडे दिखाए गए। जहां से करणी सेना के राजपूत सहित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।