MP Election 2023: CM शिवराज की नींद से नाथ और सुरजेवाला परेशान, एक सुर में बोले- 'आखिर कैसे सो जाते हैं आप'
MP Election 2023 जैसे-जैसे विधानसभ चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पक्ष-विपक्ष दोनों का एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया है। कमल नाथ ने ब्लाक अध्यक्षों को सतर्क किया और कहा कि भाजपा मतदाता सूची की राजनीति कर रही है। इस पर ध्यान दीजिए। कोई गलत नाम है तो उसे हटवाएं। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा इतने अपराध होने पर मुख्यमंत्री को नींद कैसे आ जाती है।

MP Election 2023: भोपाल, जेएनएन। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम चल रहा है। भाजपा मतदाता सूची की राजनीति कर रही है। इस पर ध्यान दीजिए। कोई गलत नाम है तो उसे हटवाएं। भाजपा के पास पुलिस, प्रशासन और पैसा ही बचा है। हर हथकंडा अपनाया जाएगा, इसलिए बूथ लेवल एजेंट सावधानी रखें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने यह बात सोमवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन में कही।
सोशल मीडिया
वहीं, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। आदिवासी और दलितों का उत्पीडन हो रहा है। किसान परेशान हैं। ऐसे में उन्हें (मुख्यमंत्री) नींद कैसे आ जाती है। रविंद्र भवन परिसर में आयोजित ब्लाक अध्यक्षों के प्रांतीय सम्मेलन में कहा कि आपसे कोई पिछली सरकार के काम का हिसाब मांगे तो दबना नहीं है। इंटरनेट मीडिया आज के समय में बहुत जरूरी है। आज 95 प्रतिशत लोग इससे जुड़े हैं। आपको इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों में सक्रिय रहना है।
प्रदेश में आज अपराधी बेखौफ
उन्होंने प्रदेश संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैंने बहुत से प्रदेश देखे हैं पर यहां जैसा संगठन पूरे देश में नहीं है। ब्लाक, मंडल और सेक्टर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं उसके संगठन से है। प्रदेश में आज अपराधी बेखौफ हैं। 85 महिलाएं प्रतिदिन अपराधियों का शिकार हो रही हैं।
भाजपा की जनविरोधी नीतियां
उन्होंने ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है, आप सभी कार्यक्रम जरूर करें। प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि चुनाव में आपकी जिम्मेदारी सर्वाधिक है। आरोप पत्र को घर-घर पहुंचाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें। कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, उन्हें सरकार में आने पर पूरा किया जाएगा। इन्हें प्रचारित करें। आज प्रदेश को शिवराज सरकार ने कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। इसके लिए क्या मैं इन्हें देवता कह सकता हूं।
अपराधियों की जगह जेल की सलाखों के पीछे
ब्लाक अध्यक्षों ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सत्ता में आने पर कार्यकर्ताओं की पूछपरख होना चाहिए। प्रत्याशी चयन में राय ली जाए और किसानों पर सर्वाधिक ध्यान दें। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए थानों में होगा विशेष प्रकोष्ठ कमल नाथ ने कहा कि मैं प्रदेश की बेटियों को वचन देता हूं कि अपराधियों की जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रत्येक थाने में एक विशेष प्रकोष्ठ होगा। विशेष अदालतें गठित की जाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।