Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: आज थम जाएगा राज्य में चुनाव प्रचार का शोर, अब बूथ पर होगी नजर; सभी दल झोकेंगे पूरी ताकत

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    प्रदेश के पांच करोड़ 60 लाख मतदाता सरकार का चुनाव करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। चुनाव के लिए दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। हालांकि उन सीटों पर ज्यादा ध्यान रहा जहां वर्ष 2018 के चुनाव में पार्टी कमजोर थी।

    Hero Image
    आज थम जाएगा राज्य में चुनाव प्रचार का शोर।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। दावे, वादे, आरोप-प्रत्यारोप, गाने-बजाने से मतदाताओं को रिझाने के लिए बस आज का ही समय है। बुधवार शाम छह बजे के बाद प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल आज पूरी ताकत झोंकेंगे।

    मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी की जनसभा

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी जनसभाएं होंगी। बाकी दो दिन दलों और प्रत्याशियाें का पूरा जोर बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने में रहेगा। मतदान 17 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल में बढ़े 25 लाख मतदाता

    प्रदेश के पांच करोड़ 60 लाख मतदाता सरकार का चुनाव करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। चुनाव के लिए दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। हालांकि, उन सीटों पर ज्यादा ध्यान रहा जहां वर्ष 2018 के चुनाव में पार्टी कमजोर थी। बता दें कि पिछले पांच साल में प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: इजरायली सेना गाजा शहर पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए बढ़ी आगे, आतंकी दक्षिण की ओर भागने को हुए मजबूर