Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: BJP की प्लानिंग से Congress ने बदली अपनी रणनीति, वोटर्स को लुभाने के लिए चली ये चाल

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    MP Election 2023 कमल नाथ ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है और इसका प्रकटीकरण भी हो रहा है। जनता को गुमराह करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है।हमें जनता के बीच वास्तविकता को लाना है इसका माध्यम यह जन आक्रोश यात्रा बनेगी। समिति के सदस्य आरिफ मसूद और सुरेंद्र चौधरी ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए यात्रा निकालने की मांग उठाई।

    Hero Image
    एमपी चुनाव में BJP की प्लानिंग से Congress ने अपनी रणनीति बदल ली है।

    भोपाल, जेएनएन। भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। 15 या 16 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। सात यात्राएं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से निकालेंगी। इनका नेतृत्व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, डॉगोविंद सिंह, अजय सिंह, जितु पटवारी और कमलेश्वर पटेल करेंगे। यह निर्णय बुधवार को देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में हुई चुनाव अभियान समिति की बैठक में लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा सरकार की असफलताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, महिला, आदिवासी, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्पीड़न, 50 प्रतिशत कमीशन और भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली फ्री-200 यूनिट हाफ, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली और किसानों की कर्ज माफी सहित जो अन्य वचन लागू किए जाएंगे, उन्हें प्रचारित किया जाएगा।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है और इसका प्रकटीकरण भी हो रहा है। जनता को गुमराह करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। हमें जनता के बीच वास्तविकता को लाना है, इसका माध्यम यह जन आक्रोश यात्रा बनेगी। समिति के सदस्य आरिफ मसूद और सुरेंद्र चौधरी ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए यात्रा निकालने की मांग उठाई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य राजमणि पटेल सहित समिति के अधिकतर सदस्य उपस्थित थे।

    ग्वालियर-चंबल में डॉगोविंद सिंह, मालवांचल में कांतिलाल भूरिया निकालेंगे यात्रा

    पार्टी ने स्थानीय समीकरणों को देखते हुए जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व करने के लिए नेताओं का चयन किया है।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉगोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल अंचल में यात्रा का नेतृत्व करेंगे तो मालवांचल में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष यात्रा निकालेंगे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी होशंगाबाद से बालाघाट, अरुण यादव गुना, शिवपुरी और बुंदेलखंड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह रीवा, सीधी और सतना, कमलेश्वर पटेल सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और जितु पटवारी मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, कटनी सहित अन्य जिलों में यात्रा निकालेंगे।

    युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी यात्रा की व्यवस्थाएं संभालेंगे। झाबुआ या धार में होगी प्रियंका गांधी की सभा बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अक्टूबर में मध्य प्रदेश में जनसभा होंगी। खरगे उज्जैन, राहुल गांधी भोपाल या शहडोल और प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा झाबुआ या धार में हो सकती है।