विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Chunav 2018: लोकतंत्र के यज्ञ में पहली आहूति, उंगली पर स्याही लगते ही चमक उठा चेहरा, VIDEO देखें

By Rahul.vavikarEdited By:
Published: Wed, 28 Nov 2018 10:32 AM (IST)

Madhya Pradesh Chunav 2018: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई छोटी-छोटी जगह भी हजारों युवाओं ने पहली बार मतदान किया

MP Chunav 2018: लोकतंत्र के यज्ञ में पहली आहूति, उंगली पर स्याही लगते ही चमक उठा चेहरा, VIDEO देखें
MP Chunav 2018: लोकतंत्र के यज्ञ में पहली आहूति, उंगली पर स्याही लगते ही चमक उठा चेहरा, VIDEO देखें

भोपाल/इंदौर/ग्वालिय/जबलपुर। मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन चुनावों को लेकर जहां कई स्थानों पर मतदान को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है वहीं कई युवाओं ने पहली बार वोट किया। अपने इस पहले मतदान की खुशी इन युवाओं के चेहरे पर साफ नजर आईं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई छोटी-छोटी जगह भी हजारों युवाओं ने पहली बार मतदान किया। 

पहली बार मतदान करने पहुंचे इन युवाओं ने बताया कि वोट देने के पहले उन्होंने सभी प्रत्याशियों और उनकी योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी ली और फिर वोट का फैसला किया। कई युवा ऐसे भी थे जो अपने घर के बड़ों के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके मुताबिक पहली बार वोट को लेकर वे लगातार अपने अभिभावकों से बात करते रहे हैं और अब जब पहली बार उनकी उंगली पर भी वोट की स्याही लगी तो उन्हें बहुत अच्छा लगा।