Move to Jagran APP

MP Election 2018: भाजपा के 8 हजार और कांग्रेस के इतने कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव

MP Election 2018: केवल मैदान पर ही नहीं, आभासी दुनिया में भी चल रही कांग्रेस-भाजपा में जंग।

By Saurabh MishraEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:48 AM (IST)
MP Election 2018: भाजपा के 8 हजार और कांग्रेस के इतने कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव
MP Election 2018: भाजपा के 8 हजार और कांग्रेस के इतने कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव

इंदौर। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच इंटरनेट पर भी जंग शुरू हो गई है। जनता तक अपनी बात पहुंचने के लिए प्रमुख पार्टियां जनसंपर्क के अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लेने लगी है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे पर जमकर खीझ निकालने वाले पोस्ट हो रहे हैं।

loksabha election banner

इंदौर जिले की विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने जहां डेढ़ हजार लोगों को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दे रखी है। इसके मुकाबले भाजपा की आईटी टीम काफी लंबी-चौड़ी नजर आ रही है। नौ विधानसभा सीटों के काम में 8 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टियां प्रचार शुरू करने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुकी थीं। भाजपा की तरफ से 63 लोगों की टीम सिर्फ कंटेंट पर काम कर रही है, जिसमें कार्टून, फोटो, वीडियो और स्लोगन शामिल हैं।

बाद में इन्हें जनता तक पहुंचने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच लोगों को जिम्मेदारी सौंप रखी है। वहीं कांग्रेस की आईटी टीम में कंटेंट तैयार करने वाले ज्यादा हैं। जहां 80 लोग यही काम कर रहे हैं। जबकि टीम में 450 वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो प्रत्येक विधानसभा से जुड़े मुद्दों के हिसाब जीतने का मंत्र तैयार करवा रहे हैं। कांग्रेस के भी 1000 लोग बूथ लेवल पर पोस्ट को पहुंचने में लगे हैं।

भाजपा काम गिना रही, कांग्रेसी पूछ रहे सवाल :

सोशल मीडिया पर दोनों पार्टियों के बीच में जंग चल रही है। भाजपा के प्रत्याशी जहां अपने काम गिनाने में और जनसंपर्क से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस जनसंपर्क और प्रचार के अलावा भाजपा से 15 साल सत्ता में रहने पर विकास के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा की टीम बड़ी होने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता फोटो-वीडियो ज्यादा पोस्ट कर रहे हैं। प्रत्येक प्रत्याशी के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर 10-12 पोस्ट कर रहे हैं।

इनका कहना है

80 की टीम कंटेंट में चुनाव को लेकर 80 लोगों की टीम कंटेंट तैयार करने में लगी है, जो 1500 कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। बूथ स्तर तक वाले कार्यकर्ता सोशल मीडिया की टीम का हिस्सा हैं।

- विपिन गंगवाल, अध्यक्ष आईटी सेल, कांग्रेस

बूथ पर 4-4 कार्यकर्ता

कंटेंट तैयार करने वालों में 63 लोग काम कर रहे हैं। 2 हजार बूथ के हिसाब से 4-4 कार्यकर्ता को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है। ये 50-50 का ग्रुप बना पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

- अतुल बानवाडीकर, नगर संयोजक, आईटी सेल, भाजपा  

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पढ़िए नईदुनिया.कॉम स्पेशल कवरेज

छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग में EVM खराब होने से आ रही परेशानी

82 वर्षीय महिला ने बेंगलुरु, 70 साल की नजमा ने बनारस से आकर किया वोट

यहां वोट करे रहे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, पढ़िए इनकी पूरी कहानी

रोचक है चंद्रपुर सीट पर मुकाबला, जूदेव की बहू संयोगिता है प्रत्याशी

EVM की खराबी बनी समस्या, जानिए कहां-कहां हुआ ऐसा

जहां हुआ था पत्थलगड़ी आंदोलन, वहां वोटिंग को उमड़े मतदाता

मायावती का इस सीट से है इमोशनल अटैचमेंट, झोंक दी थी पूरी ताकत

कई जगह ईवीएम खराब, फिर भी डटे रहे मतदाता, देखें तस्वीरें

मरवाही सीट पर सबकी नजरें, जोगी परिवार का 18 साल से कब्जा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.