विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Assembly Elections 2023: 'BJP ने जो कहा करके दिखाया', कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 12 Nov 2023 03:23 PM (IST)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है।छिंदवाड़ा में मध्य ...और पढ़ें

MP Assembly Elections: 'BJP ने जो कहा करके दिखाया', कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार
MP Assembly Elections: 'BJP ने जो कहा करके दिखाया', कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

एएनआई, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दुनिया जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने पहले जो कहा वो करके दिखाया और कमलनाथ ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया।

कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणा पर साधा था निशाना

दरअसल, छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 'झूठ पत्र' है। इनकी कोई स्वतंत्र सोच नहीं है, कोई विजन नहीं है इसीलिए कांग्रेस की नकल कर दी। हालांकि, अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया।

यह भी पढ़ें- MP Assembly Elections 2023: 'कमलनाथ की चक्की में पीस गई कांग्रेस', सागर में विपक्ष पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान

कमलनाथ के बयान पर नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस इसके अलावा कुछ नहीं कह सकती। दुनिया जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने पहले जो कहा वो करके दिखाया और कमलनाथ ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया, तो वे झूठ पर परदा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें- MP Assembly Elections 2023: CM शिवराज ने पत्नी के साथ खरीदी मां लक्ष्मी की मूर्ति, आज भी करेंगे चुनावी रैलियां