विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Assembly Elections 2023: CM शिवराज ने पत्नी के साथ खरीदी मां लक्ष्मी की मूर्ति, आज भी करेंगे चुनावी रैलियां

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 12 Nov 2023 12:54 PM (IST)

देशभर में आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने ...और पढ़ें

MP Assembly Elections 2023: CM शिवराज ने पत्नी के साथ खरीदी मां लक्ष्मी की मूर्ति (फोटो एएनआई)
MP Assembly Elections 2023: CM शिवराज ने पत्नी के साथ खरीदी मां लक्ष्मी की मूर्ति (फोटो एएनआई)

एएनआई, भोपाल। देशभर में आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी दिवाली की रौनक सुबह से ही दिखाई दे रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ खरीदी मूर्ति

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ दिवाली के अवसर पर भोपाल के एक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी।

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें लोग- शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सारे परिवार मेरे ही परिवार हैं, इसलिए मेरी प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सभी का कल्याण हो और कोई भी निर्धन ना रहे। मैं राज्य के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों से दीये और रंगोली खरीदें।

यह भी पढ़ें- MP Assembly Elections 2023: दिवाली के अवसर पर चार जनसभाएं करेंगे CM शिवराज, 180 से अधिक सीटों को करेंगे कवर

चार रैलियां करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भी मध्य प्रदेश में चार चुनावी रैलियां करेंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'मोहब्बत की दुकान' या 'धमकी की दुकान', प्रशासन को धमकाने के बाद शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज