विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Assembly Elections 2023: दिवाली के अवसर पर चार जनसभाएं करेंगे CM शिवराज, 180 से अधिक सीटों को करेंगे कवर

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 12 Nov 2023 11:59 AM (IST)

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव को ...और पढ़ें

MP Assembly Elections 2023: दिवाली के अवसर पर चार जनसभाएं करेंगे CM शिवराज, 180 से अधिक सीटों को करेंगे कवर
MP Assembly Elections 2023: दिवाली के अवसर पर चार जनसभाएं करेंगे CM शिवराज, 180 से अधिक सीटों को करेंगे कवर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार रैलियां कर रहे हैं। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान दीपावली के दिन भी चुनावी सभाएं करेंगे।

दिवाली के दिन चार सभाएं करेंगे शिवराज सिंह चौहान

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान देश के ऐसे नेता होंगे, जो दीपावली के दिन भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चार सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम शिवराज दीपावली के दिन मालथोंन (खुरई), बेरसिया (भोपाल), कुक्षी (धार), उधमखेड़ी (सारंगपुर) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे।

धनतेरस के दिन भी सीएम शिवराज ने की थी चुनावी रैली

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने धनतेरस के दिन शाम को भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी की थी।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: कभी कांग्रेस का था गढ़, आज है भाजपा की अयोध्या; जानिए क्या है इंदौर की इस सीट का गुणा-गणित

122 सीटों पर सभाएं कर चुके हैं सीएम शिवराज सिंह

उल्लेखनीय है कि आचार संहिता लगने के बाद से अब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान 122 विधानसभा सीटों में सभाएं कर चुके हैं और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक कुल 180 से अधिक सीटों को कवर करने का उन्होंने लक्ष्य रखा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'मोहब्बत की दुकान' या 'धमकी की दुकान', प्रशासन को धमकाने के बाद शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज