विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Assembly Elections 2023: 'कमलनाथ की चक्की में पिस गई कांग्रेस', सागर में विपक्ष पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 12 Nov 2023 02:34 PM (IST)

MP Assembly Elections 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में ...और पढ़ें

MP Assembly Elections 2023: 'कमलनाथ की चक्की में पीस गई कांग्रेस', सागर में विपक्ष पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान
MP Assembly Elections 2023: 'कमलनाथ की चक्की में पीस गई कांग्रेस', सागर में विपक्ष पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान

एएनआई, सागर (मध्य प्रदेश)। MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।

'हर 25-30 गांवों के बीच एक मुख्यमंत्री राइज स्कूल बनाएंगे'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के खुरई विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अब हम पूरे मध्य प्रदेश में हर 25-30 गांवों के बीच एक मुख्यमंत्री राइज स्कूल बनाएंगे। यहां लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और छात्रों को लाने और छोड़ने के लिए बस सेवा होगी। ये सब मुफ्त होगा।

कांग्रेस और कमलनाथ हैं अहंकारी- शिवराज सिंह

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ अहंकारी हैं। वो कहते हैं कि उनकी चक्‍की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन कमलनाथ ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बड़ा एलान, सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15000 रुपए

कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को ठगा- शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती, विकास केवल भाजपा ने किया है और विकास का यह महायज्ञ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाइयों हम गेहूं 2700 में और धान 3100 प्रति क्विंटल में खरीदेंगे। कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को सिर्फ ठगा है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Diwali Celebration: हर साल जवानों को दिवाली की मिठाई खिलाते हैं PM मोदी, 10 सालों से कुछ यूं मना रहे अपनी दीपावली