विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Bhopal Visit: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल, SPG ने छह बार किया रिहर्सल

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 25 Sep 2023 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:27 AM (IST)

सोमवार को अगर राजधानी में वर्षा होती है तो सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री सकुशल एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक सकुशल ...और पढ़ें

एसपीजी ने सड़क मार्ग पर की कारकेड के साथ रिहर्सल (फाइल फोटो)
एसपीजी ने सड़क मार्ग पर की कारकेड के साथ रिहर्सल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस महानिदेशक ने की सुरक्षा की समीक्षा
  2. वर्षा की आशंका के चलते एसपीजी ने सड़क मार्ग पर की कारकेड के साथ रिहर्सल
  3. कार्यक्रम स्थल से एक किमी तक का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन किया घोषित

भोपाल, जेएनएनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ एसपीजी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वर्षा की आशंका के चलते प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने को लेकर कारकेड के रविवार को साथ छह बार रिहर्सल किया गया।

सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने दोपहर में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना जंबूरी मैदान पहुंचे और पुलिस कमिश्नर व सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान कुछ कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश भी दिया।

पूरे कारकेड के साथ रिहर्सल किया गया

सोमवार को अगर राजधानी में वर्षा होती है तो सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री सकुशल एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक सकुशल सड़क मार्ग से लाने की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखी है। इसके लिए सोमवार को पूरे कारकेड के साथ रिहर्सल किया गया।

यह भी पढ़ेंः कार्यकर्ता महाकुंभ में PM मोदी आज भरेंगे जोश, दिलाएंगे विजय संकल्प

सुरक्षा तैयारी की समीक्षा करने के लिए एडीजी इंटेजिलेंस आदर्श कटियार के साथ डीजीपी जंबूरी मैदान पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र, डीसीपी श्रद्धा तिवारी, सेनानी निश्चल झारिया, सेनानी विजय खत्री मौजूद थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी कमांडो, दूसरी-तीसरी सुरक्षा में मप्र के एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी उनके भोपाल दौरे को लेकर सक्रिय हैं। एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके अलावा में ड्रोन चौकसी के लिए एंटी ड्रोन भी तैयार हैं। इनके अलावा दो आइजी, पांच डीआइजी समेत 30 आइपीएस, 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, करीब 70 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। इसके साथ एंट्री ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की बाहरी सुरक्षा में करीब तीन हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिस शहर में आने वालों पर नजर रख रही है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई जा रही है। शहर के होटल, सराय, अतिथि गृह में चेकिंग अभियान चल रहा है। जंबूरी मैदान के आसपास नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।