Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: आज इंदौर में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव के दौरे पर BJP ने साधा निशाना

    By Lokesh SolankiEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी।

    Hero Image
    आज इंदौर में चुनावी हुंकार भरेगी प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोबोट चौराहे पर प्रियंका की करेंगी सभा

    शाम चार बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ होंगे। इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गोविंद मालू ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। मालू ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं लेकिन केवल महासचिव प्रियंका वाड्रा पर और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही फोकस क्यों किया जाता है?, जबकि अन्य कई महासचिव भी हैं। दलित अध्यक्ष को भी रबर स्टांप बना रखा हैं, यह कौन सा दलित सम्मान है?'

    भाजपा ने साधा निशाना

    भाजपा प्रवक्ता ने आगे लिखा, 'मै लड़की हूं लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी वाड्रा आपने उत्तर प्रदेश में यह नारा दिया था। मध्य प्रदेश में ऐसे नारे क्यों नहीं दिए। कन्या पूजन को नौटंकी बताने वाले कांग्रेस नेताओं महिला दुराचार और छेड़छाड़ करने वालों को टिकट देने पर आप मौन क्यों रहीं ?'

    ये भी पढ़ें: Mahadev App: महादेव समेत 22 सट्टेबाजी एप और वेबसाइट अवैध घोषित, केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध