Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh Assembly Election Results 2018: देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

    By Arvind DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:01 PM (IST)

    Madhya Pradesh Assembly Election Results 2018: अब तक घोषित नतीजों में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं कुछ नेताओं ने सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज की है। जानिए अब तक के विजेताओं की लिस्ट -

    Madhya Pradesh Assembly Election Results 2018: देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। अब तक घोषित नतीजों में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं कुछ नेताओं ने सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज की है। जानिए मध्यप्रदेश के अब तक के विजेताओं की लिस्ट - 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP

    - टिमरनी में भाजपा के संजय शाह जीते।
    - सिंगरौली के देवसर सीट से भाजपा सुभाष चंद्रा जीते, उन्होंने कांग्रेस के वंशमणी प्रसाद वर्मा को हराया।
    - बुरहानपुर- नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा देवी की जीत।
    - उमरिया-बांधवगढ़ से भाजपा के शिवनारायण सिंह जीते।
    - पन्ना से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद लोधी जीते।
    - सागर के रहली से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव जीते।
    - भानपुरा से जीते भाजपा के देवीलाल धाकड़।
    - नरसिंहपुर में भाजपा के जालम सिंह पटेल जीते, उन्होंने कांग्रेस के लखन सिंह पटेल को हराया।
    - मंडला में भाजपा के देवसिंह सैयाम जीते।
    - इछावर से भाजपा के करणसिंह वर्मा जीते।
    - इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से आकाश विजयवर्गीय जीते।
    - सारंगपुर से भाजपा के कुंवरजी काठोर जीते।
    - आगर- मालवा सीट से भाजपा के मनोहर ऊंटवाल जीते।
    - भोजपुर से भाजपा के सुरेंद्र पटवा जीते, उन्होंने कांग्रेस के सुरेश पचौरी को हराया।
    - नरसिंहगढ़ से भाजपा के राजवर्धन सिंह जीते।
    - विजयराघवगढ़ से भाजपा के संजय पाठक जीते।
    - भाजपा के अशोक रोहाणी जबलपुर कैंट सीट से जीते।
    - मंदसौर में भाजपा के यशपाल सिंह सिसोदिया जीते।
    - भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा के रामेश्वर शर्मा जीते।
    - बीना में भाजपा के महेश राय जीते।
    - सिहोरा से भाजपा की नंदनी मरावी जीती।
    - जावद से भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा जीते, उन्होंने कांग्रेस के राजुकमार अहीर को हराया।
    - हरसूद से भाजपा के विजय शाह जीते।
    - इंदौर विधानसभा नंबर 2 से भाजपा के रमेश मेंदोला जीते।
    - पंधाना में भाजपा के राम डोंगेरे जीते।
    - सीहोर से भाजपा के सुदेश राय जीते, यहां उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह ठाकुर को हराया।
    - सागर से भाजपा के शैलेंद्र सिंह जीते, उन्होंने कांग्रेस के नेवी जैन को हराया।
    - इंदौर चार नंबर विधानसभा से भाजपा की मालिनी गौड़ जीतीं, उन्होंने कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा को हराया।
    - रतलाम सिटी में भाजपा के चेतन काश्यप जीते, उन्होंने कांग्रेस के प्रेमलाल दवे को हराया।
    - रतलाम ग्रामीण से भाजपा के दिलीप मकवाना जीते, उन्होंने कांग्रेस के थावरलाल भूरिया को हराया।
    - मंदसौर के मल्हारगढ़ से भाजपा उम्मीदवार जगदीश देवड़ा जीते उन्होंने कांग्रेस के परशुराम सिसोदिया को हराया।
    - महारानी गायत्री राजे पवार देवास में जीतीं।
    - बड़वानी से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह जीते।

    कांग्रेस
    - शाजापुर के कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी जीते।
    - छतरपुर से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी चुनाव जीते।
    - टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर जीते।
    - इंदौर में राऊ सीट से कांग्रेस के जीतू पटवारी जीते।
    - बैतूल से कांग्रेस के नीलय डागा जीते।
    - शिवपुरी के करेरा से कांग्रेस के जसवंत जाटव जीते।
    - आलीराजपुर के जोबट से कांग्रेस की कलावती भूरिया हुईं विजयी।
    - खरगोन से कांग्रेस के रवि जोशी जीते, कृषि राज्यमंत्री बाकृष्ण पाटीदार ने मारी हार।
    - जबलपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के तरुण भानोत जीते, उन्होंने भाजपा के हरेंद्रजीत सिंह को हराया।
    - सुवासरा से कांग्रेस के हरदीप सिंह डंग ने भाजपा के राधे श्याम पाटीदार को हराया।
    - बुरहानपुर के नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा कास्डकर 700 वोटों से जीतीं।
    - देवरी से कांग्रेस के हर्ष यादव जीते।
    - शहपुरा से भूपेंद्र मरावी जीते, यहां से भाजपा के ओमप्रकाश धुर्वे हारे।
    - जबलपुर पूर्व से कांग्रेस के लखन घनघौरिया जीते।
    - अनूपपुर से कांग्रेस के बिसाहू लाल साहू जीते।
    - पानसेमल से कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े जीतीं।
    - आलीराजपुर में कांग्रेस के मुकेश रावत जीते।
    - इंदौर में एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला जीते।
    - सैलाना से कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत जीते।
    - थांदला से कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया जीते।
    - सेंधवा से कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत को मिली जीत।
    - बिछिया से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा जीते।
    - देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल जीते।
    - भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आरिफ अकील जीते।
    - मप्र मंत्री दीपक जोशी हाटपिपल्या सीट से कांग्रेस के मनोज नारायण चौधरी से हार गए।
    - आलोट से कांग्रेस के मनोज चावला जीते, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के बेटे को जितेंद्र को हराया
    - बड़वानी की राजपुर सीट से मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन जीते। उन्होंने भाजपा के प्रेमसिंह पटेल को हराया।
    - देवास के सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा जीते।
    - गोटेगांव विधानसभा से कांग्रेस के नर्मदा प्रसाद प्रजापति करीब 13000 मतों से जीते।
    - तेंदूखेड़ा से कांग्रेस के संजय शर्मा करीब 8000 मतों से जीते।
    - धार के सरदारपुर से कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल जीते।
    - मलहरा से कांग्रेस के प्रद्युमन सिंह लोधी जीते।

    निर्दलीय 
    - बुरहानपुर से निर्दलीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जीते, उन्होंने भाजपा की अर्चना चिटनीस को हराया।