Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jhabua MP Election Results 2019 live updates: कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया चल रहे हैं सबसे आगे

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 12:55 PM (IST)

    Jhabua MP Election Results 2019 live updates इस सीट से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के भानू भूरिया बने हुए हैं।

    Jhabua MP Election Results 2019 live updates: कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया चल रहे हैं सबसे आगे

    झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है। इस समय यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 55,922 वोट मिल चुके हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के भानू भूरिया। इन्हें अब तक 41,323 वोट मिले हैं। इस तरह कांतिलाल भूरिया भाजपा के भानू भूरिया से 11,599 वोटों से आगे चल रहे हैं। बड़े अंतर से आगे होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। झाबुआ के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पूरी मतगणना 26 चरणों में संपन्न होगी। कुछ ही समय में यहां परिणाम पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट से इस बार 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस विधानसभा से कांग्रेस के बापूसिंह डामोर सर्वाधिक 6 बार चुनाव जीते हैं। वे 26 साल तक विधायक रहे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गुमानसिंह डामोर झाबुआ सीट से चुनाव जीते थे। बाद में डामोर लोकसभा चुनाव में सांसद भी बन गए। इस कारण से उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था और इसी कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि मतगणना के पहले दो राउंड में निर्वाचन अधिकारी द्वारा बार-बार गलत जानकारी देने की बात कही गई। इससे प्रत्याशी परेशान होकर जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। बता दें कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। वहीं, भाजपा ने नए चेहरे भानू भूरिया को मैदान में उतारा है।

    फेसबुक व ट्विटर पर भी मिल रही जानकारी

    झाबुआ के उपचुनाव की मतगणना की राउंडवार जानकारी सीधे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की जा रही है। जिला कलेक्टर के फेसबुक पेज व जनसंपर्क झाबुआ के फेसबुक पेज पर लोग इसे देख सकते है। इसके अलावा जिला कलेक्टर और जनसंपर्क कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर भी मतगणना परिणाम की जानकारी दी जा रही है।