Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: गडकरी आज खंडवा में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ, 25 को पीएम का सम्बोधन

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। भाजपा की मध्य प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राओं में से पांचवी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से छह सितंबर को शुरू होगी। यात्रा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    Hero Image
    MP Election 2023: गडकरी आज खंडवा में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

    भोपाल (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। भाजपा की मध्य प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राओं में से पांचवी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से छह सितंबर को शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यात्रा के दौरान 31 बड़ी सभाएं एवं 15 छोटी सभा, 30 नुक्कड़ सभा एवं 55 रथ सभाएं होगी।

    यात्रा के दौरान 12 रैलियां 42 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी। यह यात्रा कुल दो हजार किलोमीटर की होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय एवं राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

    जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया

    यात्रा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और इनके माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की जनता के लिए क्या-क्या विकास कार्य किए। विंध्य के चित्रकूट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन सितंबर को पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया था।

    पीएम करेंगे संबोधित

    चार सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवा के नीमच से दूसरी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। इन पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से भाजपा मध्य प्रदेश में जातिगत समीकरण साधेगी। यह यात्राएं 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।