MP Polls 2023: 'वर्ष 2009-10 तक देश में हर दिन धमाके होते थे', असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल पर उठाया सवाल
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एमपी के नर्मदापुरम में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2009-10 तक देश में हर दिन धमाके होते थे। मुंबई और संसद पर हमले होते थे। क्या उस दौरान सेना नहीं थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को सबक सिखाया होता तो हजारों लोगों की जान बच जाती।

एएनआई, नर्मदापुरम। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस के शासनकाल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009-10 तक देश में हर दिन धमाके होते थे। उन्होंने कहा, मुंबई और संसद पर हमले होते थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या उस दौरान सेना नहीं थी?
असम के सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस ने पाकिस्तान को सबक सिखाया होता, तो हजारों लोगों की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सत्ता में आए और हमने पाकिस्तान को दो बार सबक सिखाया।
#WATCH | Narmadapuram, MP: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...Till 2009-10, blasts used to happen every day in the country...Attacks used to happen in Mumbai and Parliament. Was there no army during that time?...If Congress had taught Pakistan a lesson, thousands of lives… pic.twitter.com/o3HXGraln4
— ANI (@ANI) November 11, 2023
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।