Move to Jagran APP

नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 03:16 PM (IST)
नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: पीएम मोदी
नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: पीएम मोदी

रुद्रपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। कहा, मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी सोच में दस साल निकाल दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देवों और वीरों की भूमि है। गंगा-यमुना, भागीरथी से संगम को आतुर अलकनंदा, पंच केदार और चारधाम भी यहीं हैं। इसके अलावा यहां पांचवां धाम भी है। वह है सैनिक धाम। यहां हर दूसरा परिवार सेना से जुड़ा है। यहां के मिलिट्री कॉलेज, आइएमए, कुमाऊं, गढ़वाल और गोरखा रेजीमेंट मां भारती की भुजाएं हैं।

loksabha election banner

पहले पीएम मोदी ने चुनावी रैली को गढ़वाली भाषा में संबोधन शुरू किया। मोदी ने गढ़वाली में कहा, उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ो लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ ( उत्‍तराखंड के भाई बहनों को मेरा सादर नमस्‍कार। देवभूमि के करोड़ों लोगों का आशीवार्द मेरे साथ है।) पीएम ने कहा, 2019 के चुनाव में हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। याद दिलाना चाहूंगा, हमारे देश के सैनिकों को जिस प्रकार से अपमानित दिखाया जा रहा है, नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है, अपशब्द बोलने की हिम्मत की जा रही है। ये उत्तराखंड वीरों की बलिदानियों की भूमि है। ऐसी भूमि पर देश के चौकीदार को आशीर्वाद देने के लिए इतने सारे चौकीदार एकसाथ निकल पड़े हैं। नारे लगवाए मैं भी.... जनता ने बोला चौकीदार हूं। 

ये भी पढ़ें- 2019 नहीं, कांग्रेस कर रही 2024 की तैयारी, इन पर लगी है सभी की निगाह

उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं

मोदी ने कहा कि, उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं। गुरु नानकजी के पग यहां पड़े ऐसी मिट्टी को प्रणाम। वाजपेयीजी ने जो सपना देखा था, वो साकार होता दिख रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है, वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

कांग्रेस के कल्‍चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पुराने साथियों ने उत्तराखंड के हर उतार चढ़ाव देखे। हर सरकार के कामकाज देखे। 2014 से पहले केंद्र सरकार 2017 से पहले उत्तराखंड की सरकार के कामकाज भी देखे। इससे आप भी भलिभांति परिचित हैं। सड़कों के अभाव में बागवानी और खेती दयनीय थी। इसी कारण उत्तराखंड की कड़वी सच्चाई पलायन को कोई नकार नहीं सकता। याद करिए उत्तराखंड की पहचान घोटालों से क्या हो गई थी। कभी राहत, आबकारी, खनन घोटाला। कांग्रेस के कल्‍चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था।

ये भी पढ़ें- आज कांग्रेस ज्वाइन करने वाले थे शत्रुघ्न सिन्हा, अब छह अप्रैल को थामेंगे हाथ, जानिए वजह

जिस कांग्रेस ने ऐसी बर्बादी की, उसे कौन मौका देगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया, घोटाले किसने किए, बर्बादी कौन लाया। साठ दशक तक भी उत्तराखंड के अधिकतर गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे। जिस कांग्रेस ने ऐसी बर्बादी की, उसे कौन मौका देगा। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं। उन्होंने जनता से सवाल किया। 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देगे क्या। पीएम मोदी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ंगे लगाने का काम किया था। कहा, यहां के सीएम थे, जो उनके पास सिर्फ दिल्ली दरबार में हाजरी लगाने के अलावा फुर्सत नहीं थी। एक परिवार के बेरोजगार का रोजगार पक्का कराने के मिशन में जुटे थे। उन्हें यहां के हजारों युवाओं की चिंता नहीं थी।

चारधाम आलवेदर रोड का काम चल रहा है तेजी से 

पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सड़कों, कनेक्विटि जोड़ने के हमने प्रयास किए। चारधाम आल वेदर रोड का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे पर तेजी से काम हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की वर्षों से मांग थी। तेजी से इस पर भी काम चल रहा है। बाबा केदारनाथ में भी तेजी से काम हो रहा है। देश देख रहा है। नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड के कई शहरों में गंगा की सफाई के प्रयस हो रहे हैं। आज उत्तराखंड नए रास्ते में निकल पड़ा। अटलजी के वीजन के चलते रुद्रपुर शहर इंडस्ट्रीयल हब है। यहां और अधिक उद्योगों के निवेश की संभावनाएं बन रही हैं। 

उत्‍तराखंड में पांचवां धाम है सैनिक धाम

मोदी ने कहा कि यहां गंगा यमुना है, अलकनंदा है, पांच प्रयाग है। बदरी केदार मिलाएं तो चार धाम बनते हैं। इनमें पांचवां धाम सैनिक धाम है। देवभूमि यहां आइएमए है, राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कालेज है। गढ़वाल रायफल भी इसी धरती पर है। इस धाम उत्तराखंड को कोटी कोटी नमन।

डरने वाले संस्कार आपके इस चौकीदार में नहीं 

मोदी ने कहा कि हमारे वीर जवानों की वीरता पर सवाल उठाना क्या सही थी। जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तो वीर जवानों पर इस प्रकार के सवाल करना ठीक था। क्या सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था। भारत विरोधी बयान देना क्या देश की जनता माफ करेगी। आपको ऐसे सवालों के सही जवाब पता है। कांग्रेस के नामदार राजदरबारी करते हैं ऐसी बातें मोदी को नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। मोदी चुपचाप बैठ जाएगा क्या। डरने वाले संस्कार आपके इस चौकीदार में नहीं है।

कान खोल कर सुन लें, देश के दुश्मन और विरोधी सुन लें

पीएम मोदी ने कहा कि कान खोल कर सुन लें। देश के दुश्मन और विरोधी सुन लें। हम डरने वाले नहीं, बल्कि डटने वाले हैं। यही संस्कार उत्तराखंड की मिट्टी में है। यही संस्कार मां भारती ने हमें दिए। डरने और झुकने वाले कांग्रेस के नामदार हैं। इनका खून तब भी नहीं खोला, जब भरी सड़क पर आतंकवादी खून बहा रहे थे। देश की सेना हथियार मांगती थी। वन रेंक वन पेंशन मांगती थी। बदला लेने की इजाजत मांगती थी। सेनाध्यक्ष पर ही मुकदमा कर दिया। अफवाह फैला दी सेना सरकार का तख्ता पलटने वाली है।

सेना को हथियार देने के मसले पर फंसे रहे मामा भांजे 

पीएम मोदी ने कहा कि सेना को हथियार देने के मसले पर मामा भांजे फंसे रहे। कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी सोच में दस साल निकाल दिए। हमारी सरकार ने वायुसेना की जरूरत देखते हुए इस काम को आगे बढ़ाया। आने वाले दिनों में राफेल सैन्य ताकतों को मजबूत करेगी। नए आधुनिक हेलीकाप्टर सेना को मिल रहे हैं। इनकी सरकार ने हेलीकाफ्टर खरीद में भी घोटाला कर दिया। मिशेल मामा राज उगल रहा है। इनका पसीना छूट रहा है। ध्यान सुरक्षा के बजाय मलाई खाने में लगा था। कहा, यही कांग्रेस है, जिसने पूर्व सैनिकों को दशकों तक धोखे में रखा। वन रैंक लटकाए रखा। ओआरओपी के नाम पर पांच सौ करोड़ बजट रखा। हमारी सरकार ने वन रेंक को मंजूर दी। पैंतीस हजार करोड़ पूर्व सैनिकों तक पहुंचा दिए।

कांग्रेस कभी गरीबों के बारे में नहीं सोच सकती

पीएम मोदी ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए सोचने वाली कांग्रेस को दूसरों की परवाह नहीं है। कांग्रेस ने जो काम देश के लोगों के साथ ही जो सलूक जवानों के साथ किया, वही काम किसानों और गरीबों के साथ किया। नारे दिए वोट लिए और भूल गए। कहा, गरीबी हटाओ को जो वादा पहले करते थे, वही वादा फिर दोबरा रहे हैं। ये कांग्रेस की असफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस जो भी करती है उसे गंभीरता से नहीं करती। वह कभी गरीबों के बारे में नही सोच सकती। देश का गरीब यही कह रहा है कांग्रेस हटाओ गरीबी हट जाएगी। गरीबी का कारण कांग्रेस है। मोदी जो भी करता है पूर्णता के साथ करता है। इसका सबूत आपके सामने हैं। उत्तराखंड के करीब आठ लाख किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान योजना से सीधी मदद मिलनी तय हुई। सवा तीन लाख किसानों को पहली किश्त मिल गई। बाकि को मिल जाएगी। आयुष्मान भारत के तहत उत्तराखडं में हर परिवार यानी 19 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ। इसके तहत ग्यारह हजार लोगों को लाभ मिल गया है।

आपका हर वोट मोदी को करेगा मजबूत

पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। लागू भी कर दिया गया। ये तमाम बड़े बड़े काम यदि हुए हैं इसके पीछे कौन है। कैसे संभव हुआ। ये आपके एक वोट के कारण हो रहा है। इसी के कारण पांच साल से देश को मुसीबत से निकालकर देश को आगे बढ़ाने का काम हुआ। आपका एक एक वोट देश का निर्माण करेगा। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को दिया गया हर वोट मोदी को मजबूत करेगा। हर वोट विकास के नाम पड़ेगा।

कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से पिछड़ा उत्तराखंड : त्रिवेंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमलावर दिखाई दिए। उन्होंने पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार के भ्रष्टाचार को प्रदेश के विकास में पिछडऩे का बड़ा कारण बताया। कहा एनएच-74 मुआवजा घोटाले ने प्रदेश को कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस शासन में डीएम पर्ची पर काम किया करते थे। शराब घोटाले में हरीश रावत ने प्रदेश को नुकसान पहुंचा अपना भला करने का काम किया है। कहा कांग्रेस का इतिहास प्रदेश हो या देश का घोटालों से भरा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस शासन में हुए एनएच घोटाले को बेनकाब कर दोषियों को जेल भेजने का काम कर देवभूमि में  भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। सीएम ने देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

अजय भट्ट भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

जनसभा  में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने देश को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति ने ही आज भारत को विश्व की चौथी महाशक्ति बना अंतरिक्ष में जासूसी करने वाले उपग्रह को नष्ट करने की क्षमता हासिल कर देश की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है। कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ईमानदारी से काम कर पांच वर्षों में विश्व के अन्य देशों से कोई कर्ज न लेकर पुराने कर्ज को भी वापस करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने आज तक देश को लूटने का ही काम किया। इसके प्रमाण सामने आने लगे है।

देश को आज मोदी की जरूरत है: कोश्‍यारी

जनसभा  में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को विश्व की बड़ी ताकत बनाने के लिए की पहल को अंजाम तक पहुचाने के लिए अजय भट्ट को संसद में भेजने की अपील की। कहा देश को आज मोदी की जरूरत है, कांग्रेस ने देश को आज तक कमजोर करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चुनाव से पहले ही सपा ने छोड़ा मैदान, खड़ा नहीं किया प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं उक्रांद, अतित्व पर छाया संकट

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.