यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वेल्लौर में चुनाव रद किए जाने की खबर झूठ, 18 अप्रैल को ही होगा चुनाव - निर्वाचन आयोग
वेल्लोर में चुनाव रद होने की खबरों पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग ने कहा कै कि इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए कथित तौर पर पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। इसे देखते हुए मीडिया में खबरें थीं कि निर्वाचन आयोग ने वेल्लोर में चुनाव रद कर दिया है। इस पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि इस तरह की कोई कार्रवाई उसकी तरफ से नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेल्लोर में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार कथित तौर पर उनके बीच पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शेफाली शरण ने बताया कि आयोग ने ऐसा कोई आदेश अभी तक नहीं दिया है।
बता दें कि वेल्लोर में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस और डीएमके के बीच हुए गठबंधन के चलते वेल्लोर सीट से गठबंधन की तरफ से डीएमके के नेता मैदान में हैं, जबकि भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन में से स्थानीय पार्टी के उम्मीदवार यहां से चुनावी मैदान में हैं।
डीएमके ने यहां से अपने नेता कादिर आनंद को मैदन में उतारा है, जबकि एआईएडीएमके की तरफ से एसी शानमुगम ताल ठोक रहे हैं। वेल्लोर वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां पिछले ही महीने आयकर विभाग और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने डीएमके के ट्रेजरर दुरई मुरुगन के घर पर छापा मारा था। उस वक्त खबरें थीं कि उनके घर से बड़ी मात्रा में अघोषित कैश बरामद किया गया था। छापेमारी कादिर आनंद के किंग्सटन इंजीनियरिंग कॉलेज और दुरई मुरुगन बी.एड कॉलेज में भी हुई थी।
