Move to Jagran APP

Election 2019: बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:29 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 11:29 AM (IST)
Election 2019: बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
Election 2019: बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस के विधायक के साथ भाटपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन भी थे।

loksabha election banner

पिछले सोमवार भाटपाड़ा नगरपालिका में तृणमूल पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन होने पर सिंह हार गए। हारने के बाद उन्हें चेयरमैन पद छोड़ना पड़ा। उसके बाद शुक्रवार को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस की तीखी आलोचना की।

उन्होंने बैरकपुर से अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश त्रिवेदी पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी इस बार तीसरे स्थान पर होंगे। निर्वतमान तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी और बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर राज्य की राजनीति मेंं गर्माहट पैदा हो गई है।

उल्लेखनीय है कि अर्जुन सिंह भाटपड़ा से लगातार चार बार विधायक थे। वह तृणमूल कांग्रेस के तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते थे। इस बार वह बैरकपुर से लोकसभा का चुनाव लडऩा चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बैरकपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया। इसलिए अर्जुन सिंह क्षुब्ध हुए और उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने अर्जुन सिंह को बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।  

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.