विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में टूटा महागठबंधन, कांग्रेस-राजद आमने-सामने

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sat, 06 Apr 2019 06:31 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 12:52 PM (IST)

Lok Sabha Election 2019. चतरा से राजद प्रत्‍याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद बरही विधायक मनोज यादव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में टूटा महागठबंधन, कांग्रेस-राजद आमने-सामने
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में टूटा महागठबंधन, कांग्रेस-राजद आमने-सामने

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में विपक्षी महागठबंधन बिखर गया है। राजद के बाद अब कांग्रेस ने भी चतरा लोकसभा सीट से अपना उम्‍मीदवार खड़ा कर दिया है। गठबंधन के तहत राजद को यहां सिर्फ पलामू सीट ही दी गई है। जबकि चतरा लोकसभा सीट से बीते दिन राजद प्रत्‍याशी सुभाष यादव ने नामजदगी का पर्चा भरा है। यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव और लालू के बेहद करीबी भोला प्रसाद यादव ने बीते दिन जनसभा कर कांग्रेस से अपना उम्‍मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी। बहरहाल कांग्रेस ने बरही विधायक मनोज यादव को चतरा से चुनाव मैदान में उतारा है। शुक्रवार की देर शाम उनके नाम की घोषणा की गई।

इससे पहले शुक्रवार को ही दिन में चतरा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव ने नामांकन किया है। राजद ने महागठबंधन के फैसले को चुनौती देते हुए अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था जबकि कांग्रेस, झामुमो और झाविमो ने बैठक कर राजद को सिर्फ पलामू सीट देने की घोषणा की थी। इससे इतर राजद ने चतरा और पलामू सीटों पर न सिर्फ दावेदारी की बल्कि उम्मीदवार भी उतार दिया।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी 11 व राहुल गांधी 10 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन

कांग्रेस अब चतरा सीट पर फ्रेंडली फाइट करेगी। इस गतिविधि को महागठबंधन में दरार की तौर पर भी देखा जा रहा है लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने हर हाल में महागठबंधन बचाने का निर्देश दिया है। हालांकि, बरही के विधायक मनोज यादव के चतरा से प्रत्याशी बनने के बाद महागठबंधन का समीकरण गड़बड़ाएगा ही। संभव है कि इसका असर अन्य सीटों पर भी पड़े।

गौरतलब है कि विपक्षी महागठबंधन ने सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत कांग्रेस को सात, झामुमो को चार, झाविमो को दो और राजद को एक सीट तय की थी। फिलहाल राजद दो सीटों चतरा और पलामू में प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुका है। चतरा से शुक्रवार को सुभाष यादव ने नामांकन दाखिल किया है। 

पलामू में साथ, चतरा में दो-दो हाथ

कांग्रेस फ्रेंडली फाइट के लिए अपना उम्मीदवार देकर यह सुनिश्चित कर चुकी है कि कार्यकर्ताओं में कहीं भ्रम की स्थिति नहीं रहे। पलामू में राजद उम्मीदवार के नामांकन में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जोर-शोर से शामिल होंगे जबकि चतरा में दोनों अलग-अलग दिखेंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि महागठबंधन के तहत हमें चतरा सीट मिली है और हम चाहेंगे कि राजद हमारा समर्थन करे। पलामू में हमारे कार्यकर्ता राजद का समर्थन करेंगे। हर गतिविधि में भाग लेंगे।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें