विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी 11 व राहुल गांधी 10 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Fri, 05 Apr 2019 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 10:03 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके ...और पढ़ें

Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी 11 व राहुल गांधी 10 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन
Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी 11 व राहुल गांधी 10 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके अलगे दिन 11 अप्रैल को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रायबरेली से नामांकन कर सकती हैं।

राहुल गांधी को अमेठी संसदीय क्षेत्र और सोनिया गांधी को रायबरेली संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस की पहली सूची में ही प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने दक्षिण भारत में केरल के वायनाड से भी चुनाव लडऩे का फैसला किया। गुरुवार को वहां से उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। पांचवें चरण में 10 अप्रैल से नामांकन प्रकिया शुरू हो रही। इसमें अमेठी और रायबरेली भी शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन शुरू होने के पहले ही दिन राहुल यहां से भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमेठी योगेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, जल्द ही तारीख तय कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि राहुल नामंकन के बाद रोड शो भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रियंका वाड्रा भी मौजूद रहेंगी।