Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 66 फीसद हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल से पड़े खून के छींटे

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 13 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों के लिए लगभग 66 फीसद वोट पड़े।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 04:18 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 07:10 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 66 फीसद हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल से पड़े खून के छींटे

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 13 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों के लिए लगभग 66 फीसद वोट पड़े। पश्चिम बंगाल में कई जगह भारी हिंसा के बीच सर्वाधिक 80 फीसद मतदान हुआ। चुनावी हिंसा के लिए जाने जाने वाले बंगाल में पहले दो चरणों में किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन तीसरे चरण में मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में बूथ के बाहर दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें मतदान कर वापस लौट रहे तियारुल शेख की मौैत हो गई।

loksabha election banner

बालुरघाट संसदीय क्षेत्र के बुनियादपुर में बाबूलाल मुर्मू नामक चुनाव कर्मी का घर में फंदे से लटकता शव मिला है। वे पेशे से शिक्षक और रिजर्व चुनाव कर्मी थे। इसके अलावा मुर्शिदाबाद, जंगीपुर के अलावे मालदा उत्तर, दक्षिण में भी बमबाजी व गोलीबारी हुई है। बालुरघाट में भी वोटरों को डराने के लिए हवा में अपराधियों ने गोली चलाई व बम फेंके।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 Phase III UP : 10 सीटों पर 60.52% वोटिंग, पीलीभीत में सर्वाधिक मतदान

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तरह ही असम (80.74 फीसद) में भी जमकर मतदान हुआ। गुजरात में भी 2014 की तुलना में इस बार थोड़ा अधिक 63.67 फीसद मतदान हुआ। पिछली बार 63.6 फीसद वोट पड़े। सबसे कम मतदान बिहार (60 फीसद) और उत्तर प्रदेश (60.56 फीसद) में हुआ। चौथे चरण में 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोट पड़ेंगे। सात चरणों के मतदान का समापन 19 मई को होगा और 23 मई को नतीजे आएंगे। तीन चरणों में अब तक कुल 543 सीटों में से 302 पर मतदान हो चुके हैं।

तीसरे चरण में गुजरात, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, दमन-दीव और दादर नगर हवेली की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। यहां एक ही चरण में मतदान होना था। गोवा में विधानसभा की तीन और गुजरात में चार सीटों के लिए भी उपचुनाव के तहत मतदान हुआ।

गुजरात में उत्साह नजर आया

पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में शांति व उत्साहपूर्वक मतदान हुआ। प्रचंड गर्मी के बाद भी लोग घरों से निकले। गांधीनगर संसदीय सीट के लिए पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुख्यमंत्री विजय रूपानी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, मप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी मतदान किया। अमित शाह गांधीनगर से ही चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2019: धनबाद की लड़ाई में मजदूर से करोड़पति तक... साक्षर और शिक्षित भी

मुलायम, आजम, जया की किस्मत भी ईवीएम में

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान हुआ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी, सपा नेता आजम खान व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के क्षेत्र रामपुर में भी मंगलवार को ही वोट पड़े। कई क्षेत्रों में ईवीएम खराबी की शिकायतें मिलीं, जिन्हें तत्काल बदला गया।

राहुल के वायनाड में ज्यादा वोटिंग

केरल में लोकसभा की सभी 20 सीटों के लिए तीसरे चरण में मतदान हुआ। 2014 में राज्य में 73.89 फीसद वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार उससे अधिक 76.82 फीसद मतदान हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र वायनाड में सबसे अधिक 79.77 फीसद वोटिंग हुई। पिछली बार यहां 73.23 फीसद ही वोट पड़े थे।

राजग के पास थीं आधी से ज्यादा सीटें

पिछले लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण की 117 सीटों में से भाजपा की अगुआई वाले राजग को आधी से ज्यादा सीटों पर जीत मिली थी। राजग के खाते में 67 सीटें आई थीं। अकेले भाजपा को 62 सीटों पर जीत मिली थी, और शिवसेना को चार और लोजपा को एक सीट पर कामयाबी मिली थी। जबकि कांग्रेस की अगुआई वाले संप्रग के हिस्से में 26 सीटें आई थीं, जिनमें से 16 सीटें कांग्रेस के पास थीं।

कहां कितना मतदान

राज्य      सीटें    वोटिंग (फीसद में)

प. बंगाल   05       80

असम       04        80.74

गुजरात     26        63.67

उत्तर प्रदेश   10       60.52

केरल          20      76.82

छत्तीसगढ़     07     68.25

कर्नाटक       14      67.56

महाराष्ट्र        14      59

ओडिशा        06       61

बिहार           05      60

गोवा             02      72.04

जम्मू-कश्मीर   01     13.61

त्रिपुरा              01    80.40

दादर नागर हवेली 01  71.43

दमन दीव           01   65.34

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.