Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव: इंफोग्राफिक के जरिए कर्नाटक के चुनावी रण पर एक नजर

    कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ समय के बाद सभी के सामने इसके परिणाम आ जाएंगे। फिलहाल इंफोग्राफिक के जरिए कर्नाटक के चुनावी रण पर एक नजर।

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Tue, 15 May 2018 03:39 PM (IST)
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव: इंफोग्राफिक के जरिए कर्नाटक के चुनावी रण पर एक नजर

    नई दिल्ली। कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ समय के बाद सभी के सामने इसके परिणाम आ जाएंगे। फिलहाल इंफोग्राफिक के जरिए एक नजर डालते हैं कर्नाटक के चुनावी रण से जुड़ी विशेष चीजों पर:- 

    वर्ष 2014 के बाद से ही भाजपा लगातार अपने राज्य बढ़ाती जा रही है।


    कांग्रेस वर्ष 2014 के बाद से ही लगातार गिरती जा रही है।

    यूपीए और एनडीए के राज्य

     

    यूपीए और एनडीए के राज्य

     

    कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा की ये है स्थिति  

    एग्जिट पोल बनाम चुनाव के नतीजे

    कर्नाटक में बहुमत के लिए चाहिए 113 सीट

    कर्नाटक के चुनावी इतिहास में इस बार पहली बार सर्वाधिक वोटिंग हुई है। वर्ष 2013 में जहां राज्य में 71.45 फीसद वोटिंग हुई थी, वहीं इस बार 72.13 फीसद वोटिंग हुई है। 

    इस बार कर्नाटक के चुनावी मैदान में 2655 प्रत्याशी उतरे हैं। इनमें करीब 883 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

    इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 58546 कुल पोलिंग स्टेेशन बनाए गए थे। इसमें महिलाओं के लिए खासतौर पर बनाए गए पिंक बूथ भी शामिल थे। इस बार शहरी क्षेत्र में जहां 20467 पोलिंग बूथ बनाए गए वहीं 38079 पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में राज्यष में 71.45 फीसद मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं का 70.47 फीसद और पुरुषों का मत 72.4 फीसद था।

    वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्यक में 67.20 फीसद वोटिंग हुई थी। इसमें महिलाओं ने 65.81 फीसद और पुरुष वोटिंग 68.7 फीसद थी।  

    कर्नाटक के बेल्लारी विधानसभा सीट से मैदान में हैं सबसे अधिक प्रत्याशी वहीं सबसे कम प्रत्याशी यामकनामराडी से सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कुल 49656059 मतदाता थे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्याा 25179219 थी और महिला मतदाताओं की संख्या 24472288 थी। इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या करीब 4552 थी। 

    कर्नाटक के चुनावी रण में उतरे 645 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।