Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharia Assembly Election 2019: फायर एरिया झरिया में नहीं दिखी मतदान में गर्मी, जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प लड़ाई

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 16 Dec 2019 07:24 PM (IST)

    झरिया विधानसभा क्षेत्र पर पूरे झारखंड की नजर है। यहां सिंह मैंशन की दो बहुएं- भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह आमने-सामने हैं।

    Jharia Assembly Election 2019: फायर एरिया झरिया में नहीं दिखी मतदान में गर्मी, जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प लड़ाई

    झरिया, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में सोमवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हुआ। झरिया विधानसभा क्षेत्र पर पूरे झारखंड की नजर है। यहां सिंह मैंशन की दो बहुएं- भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह आमने-सामने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान 5 बजे तक चला। इस विधानसभा क्षेत्र में 3, 02, 223 मतदाता है। मतदान के लिए 346 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 51.96 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान प्रतिशत धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले सबसे कम है। झरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं लेकिन चुनाव के दाैरान मुकाबला भाजपा की रागिनी सिंह और कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह के बीच ही दिखा। अब सबकी नजरें 23 दिसंबर को मतदान पर है।

    झरिया फायर एरिया के नाम से प्रसिद्ध है। चुनाव प्रचार के दाैरान भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी तल्खी दिखी। लेकिन, मतदान के दाैरान गर्मी नहीं दिखी। 51 फीसद मतदाता ही बूथों तक मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

    • झरिया विधानसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशी

    1. अवधेश कुमार-आजसू पार्टी-केला

    2. उषा देवी-तृणमूल कांग्रेस-पुष्प और तृण

    3. ऐजाज खां-बसपा-हाथी

    4. पूर्णिमा नीरज सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस-हाथ

    5. योगेंद्र यादव-झारखंड विकास मोर्चा-कंघी

    6. रागिनी सिंह, भाजपा-कमल

    7. जानकी देवी-आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया-कोट

    8. दीनानाथ ठाकुर-लोजपा-बंगला

    9. रुदल पासवान-ङ्क्षहदुस्तानी आवाम मोर्चा-टेलीफोन

    10. विजय कुमार राय-सपा-साइकिल

    11. सहजादी खातून-जन संघर्ष विराट पार्टी-ऑटो रिक्शा

    12. सालिक हुसैन-राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल-केतली

    13. मो. आलम अंसारी-निर्दलीय-एयरकंडीश्नर

    14. इंद्रजीत सिंह-निर्दलीय-चॉबी

    15. विक्की कुमार-निर्दलीय-ट्रैक्टर चलाता किसान

    16. शिवचरण शर्मा-निर्दलीय-बेल्ट

    17. सूरज सिंह-निर्दलीय-ईंटें