Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election 2019: धत तेरी की... बड़ा कंजूस निकला मालदार उम्मीदवार

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 19 Dec 2019 10:31 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 पांच चरणों में हो रहा है। चार चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। पांचवें चरण का चुनाव 20 दिसंबर को है। पांचों चरण मिलाकर कुल 1 ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand Assembly Election 2019: धत तेरी की... बड़ा कंजूस निकला मालदार उम्मीदवार

    धनबाद [बलवंत कुमार]। यूं तो लोकतंत्र में हर चुनाव की चर्चा होती है। चुनाव चाहे पंचायत की हो विधानसभा-लोकसभा की, अपने पीछे कुछ न कुछ ऐसी बातें-घटनाएं छोड़ जाता जिसकी काफी दिनों तक चर्चा होती रहती है। अब झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 को ही लीजिए। इस गरीब राज्य में बड़ी संख्या में करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे तो मीडिया में उनकी चर्चा शुरू हो गई। इन्हीं करोड़पति उम्मीदवारों में एक हैं-हफीजुद्दीन अंसारी साहब। इन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। अब इनकी चर्चा मक्खीचूस और कंजूस उम्मीदवारों के रूप में हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के केएन त्रिपाठी सबसे मालदार

    झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 पांच चरणों में हो रहा है। चार चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। पांचवें चरण का चुनाव 20 दिसंबर को है। पांचों चरण का मिलाकर चुनाव मैदान में कुल 1216 प्रत्याशी खड़े हुए। इनमें टॉप पांच मालदार प्रत्याशियों में शामिल हैं-डालटेनगंज से कांग्रेस के केएन त्रिपाठी-53.53 करोड़, जरमुंडी से लोजपा के वीरेंद्र प्रधान-37.54 करोड़, पाकुड़ से आजसू के अकील अख्तर-36.53 करोड़, सिंदरी से सपा के हफीजुद्दीन अंसारी -35.51 करोड़ और लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव-28.01 करोड़।

    हफीजुद्दीन ने 37.3 हजार में लड़ लिया चुनाव

    चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी अपना खर्च का ब्योरा देना होता है। ब्योरा न देने वाले प्रत्याशियो को चुनाव आयोग डिबार घोषित कर देता है। टॉप पांच मालदार उम्मीदवारों में शामिल सिंदरी से चुनाव लड़ने वाले हफीजुद्दीन अंसारी ने जो खर्च का ब्योरा दिया है उसकी खूब चर्चा हो रही है। अंसारी को कंजूस और मक्खीचूस उम्मीदवार बताया जा रहा है। इन्होंने चुनाव अयोग के समझ अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 32.37 करोड़ रुपये घोषित की है। चुनाव खर्च के रूप में हफीजुद्दीन अंसारी ने जो ब्यौरा चुनाव अयोग को दिया है उसके अनुसार अब तक महज 37,312 रुपये ही खर्च किए हैं।

    अधिकतम खर्च की सीमा 28 लाख

    चुनाव में खर्च करने की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित है। चुनाव आयोग के प्राविधान के अनुसार प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान तीन बार अपने खर्च का ब्योरा देना पड़ता है। धनबाद में चौथे चरण का मतदान कार्य पूर्ण हो चुका है और प्रत्याशियों ने अब तक का चुनाव खर्च ब्यौरा आयोग को उपलब्ध करा दिया है। जो आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार जिले के छ: विधानसभा सीटों पर भाजपा के पांच प्रत्याशी खर्च करने में सबसे आगे हैं। इनमें भी सबसे अधिक खर्च झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और टुंडी से विक्रम पांडेय ने किया है।

    खर्च में रागिनी सबसे आगे

    रागिनी सिंह ने 12.46 लाख, विक्रम पांडेय ने 12.18 लाख, अपर्णा सेनगुप्ता ने 11.61 लाख, इंद्रजीत महतो ने 11.29 लाख, ढुलू महतो ने 10.05 लाख और राज सिन्हा ने 8.12 लाख रुपये खर्च किए हैं। धनबाद विधान सभा में सबसे अधिक नौ लाख रुपए कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक ने खर्च किए हैं। सबसे कम खर्च करने वालों की बात करें तो निरसा में पीपीआइ प्रत्याशी अवधेश कुमार ने महज 9610 रुपये की खर्च किया। 

    • धनबाद में कुल प्रत्याशी - 91
    1. 10 लाख से अधिक खर्च करने वाले - 07 - 7.69 फीसद
    2. 5 से 10 लाख खर्च करने वाले - 06 - 6.59 फीसद
    3. एक से पांच लाख खर्च करने वाले - 31 - 34.06 फीसद
    4. एक लाख से नीचे खर्च करने वाले - 44 - 48.35 फीसद
    5. दस हजार से कम खर्च करने वाले - 01 - 1.09 फीसद
    • सर्वाधिक खर्च करने वाले प्रमुख प्रत्याशी
    1. रागिनी सिंह, भाजपा - झरिया - 12.46  लाख
    2. विक्रम पांडेय, भाजपा - टुंडी - 12.18 लाख
    3. अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा - निरसा - 11.61 लाख
    4. इंद्रजीत महतो, भाजपा - सिंदरी - 11.29 लाख
    5. पूर्णिमा सिंह, कांग्रेस - झरिया - 10.96 लाख
    6. मथुरा प्र. महतो, झामुमो - टुंडी - 10.68 लाख
    7. ढुलू महतो, भाजपा - बाघमारा - 10.05 लाख
    8. मन्नान मल्लिक, कांग्रेस - धनबाद - 09 लाख
    9. डॉ. सबा अहमद, झाविमो - टुंडी - 8.30 लाख
    10. फूलचंद मंडल, झामुमो - सिंदरी - 8.24 लाख
    11. राजकिशोर महतो, आजसू - टुंडी - 8.18 लाख
    12. राज सिन्हा, भाजपा - धनबाद - 8.12 लाख
    13. जलेश्वर महतो, कांग्रेस - बाघमारा - 7.22 लाख
    14. अरूप चटर्जी, मासस - निरसा - 3.52 लाख

    चार ने अपनी संपत्ति से अधिक किया खर्च

    छ: विधान सभा सीट पर चार ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने चुनाव आयोग को घोषित कुल संपत्ति से भी अधिक खर्च किया है। इनमें बाघमारा से हम पार्टी के धर्मेंद्र कुमार, आप के संतोष कुमार दुबे, धनबाद से बिनोद चंद्रवंशी और झरिया से रूदल पासवान का नाम शामिल हैं।

    • विस क्षेत्र - प्रत्याशी - घोषित संपत्ति - चुनाव खर्च
    1. बाघमारा - धर्मेंद्र कुमार - 2500 - 53,050
    2. बाघमारा - संतोष कु. दुबे - 75000 - 1.12 लाख
    3. धनबाद - बिनोद चंद्रवंशी - 25000 - 30,000
    4. झरिया - रूदल पासवान - 64,000 - 1.03 लाख