Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election 2019: पहले चरण की 13 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, 30 को मतदान

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 29 Nov 2019 11:37 AM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2019 पहले चरण के चुनाव में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री नौ पूर्व मंत्रियों और दस वर्तमान विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

    Jharkhand Election 2019: पहले चरण की 13 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, 30 को मतदान

    खास बातें

    • दलों के बागी दिग्गज नेताओं की भी तय होगी किस्मत
    • कुल 189 प्रत्याशियों के लिए पड़ेंगे वोट, 15 महिला उम्मीदवार
    • मतदान की तिथि : 30 नवंबर 2019
    • मतदान का समय : सुबह 07:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक
    • चुनाव परिणाम : 23 दिसंबर 2019

    रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। इसे लेकर इन सीटों पर गुरुवार को शाम तीन बजे से चुनावी शोर थम गया। इससे पहले सभी राजनीतिक दलाेें व प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इस चरण की सीटों पर कुल 189 प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें 15 महिला हैं। 30 नवंबर को इन सीटों पर होने वाले मतदान में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक वर्तमान मंत्री, नौ पूर्व मंत्री, दस वर्तमान विधायक, एक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट नहीं मिलने से बागी होकर दूसरे दलों से या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत भी तय होगी। इनमें राधाकृष्ण किशोर, बैद्यनाथ राम, अनंत प्रताप देव आदि शामिल हैं। भाजपा ने यहां 12 सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया है, वहीं पार्टी हुसैनाबाद सीट पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। महागठबंधन में कांग्रेस के छह, झामुमो के चार तथा राजद के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। झारखंड विकास मोर्चा ने सभी तेरह सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया है। 60 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 

    इन सीटों पर थम जाएगा प्रचार

    चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर। इनमें गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा तथा मनिका एसटी तथा चतरा, लातेहार व छतरपुर एससी सीटें हैं। शेष सीटें अनारक्षित हैं। इनमें पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर शामिल हैं। 

    इनकी प्रतिष्ठा होगी दांव पर

    • मंत्री : रामचंद्र चंद्रवंशी (विश्रामपुर)
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री : रामेश्वर उरांव (लोहरदगा)
    • पूर्व मंत्री : बैद्यनाथ राम (लातेहार), केएन त्रिपाठी (डालटनगंज), चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे (विश्रामपुर), सुधा चौधरी (छतरपुर), कमलेश सिंह (हुसैनाबाद), सघनु भगत (लोहरदगा), राधाकृष्ण किशोर (छतरपुर), भानु प्रताप शाही (भवनाथपुर)। 
    • विधायक : सत्येंद्र तिवारी (गढ़वा), कुशवाहा शिवपूजन मेहता (हुसैनाबाद), प्रकाश राम (लातेहार), सुखदेव भगत (लोहरदगा), चमरा लिंडा (बिशुनपुर), देवेंद्र कुमार सिंह (पांकी), आलोक कुमार चौरसिया (डालटनगंज)

    (नोट : इनमें रामचंद्र चंद्रवंशी, राधाकृष्ण किशोर तथा भानु प्रताप शाही सीटिंग विधायक भी हैं। वहीं, रामेश्वर उरांव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।) 

    फैक्ट फाइल

    • कुल मतदाता : 37,78,963
    • पुरुष मतदाता : 19,79,991
    • महिला मतदाता : 17,98,966
    • थर्ड जेंडर मतदाता : 06 
    • कुल मतदान केंद्र : 3,906 (2,764 भवनों में स्थित )। 

    यहां इतने प्रत्याशी

    विस सीट - कुल प्रत्याशी - महिला प्रत्याशी 

    1. चतरा - 09 - 00 
    2. गुमला - 12 - 01
    3. बिशुनपुर - 12 - 03
    4. लोहरदगा - 11 - 01
    5. मनिका - 10 - 00
    6. लातेहार - 11 - 00
    7. पांकी - 15 - 01
    8. डालटनगंज - 15 - 01
    9. विश्रामपुर - 19 - 01
    10. छतरपुर - 12 - 03
    11. हुसैनाबाद - 19 - 00
    12. गढ़वा - 16 - 00
    13. भवनाथपुर - 28 - 04

    कुल - 189 - 15 

    comedy show banner
    comedy show banner