Hussainabad Jharkhand Election Results 2019: हुसैनाबाद में NCP के कमलेश सिंह 9912 वोटों से जीते
Hussainabad Jharkhand Election Results 2019 हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कमलेश कुमार सिंह 9912 वोटों से जीते।
रांची, जेएनएन। Hussainabad Jharkhand Election Results 2019 हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस के कमलेश कुमार सिंह विजयी हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कमलेश कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव को 9914 मतों से शिकस्त दी है। विजेता प्रत्याशी को 41215 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे राजद प्रत्याशी को 31301 वोट मिला। बसपा प्रत्याशी शेर अली 28758 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने 27772 मत प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। आजसू प्रत्याशी शिवपूजन मेहता ने 15494 हासिल किया।
- कमलेश कुमार सिंह - 9912 वोट से जीते
- कमलेश कुमार सिंह -एनसीपी- 41215 मिले
- संजय कुमार सिंह यादव-राजद- 31303 मिले
- शेर अली-बसपा- 28258 मिले
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।