Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election 2019: रघुवर के रथ का रुख फिर कोल्हान की ओर, जानें कब-कहां होंगे मुख्‍यमंत्री

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Oct 2019 10:04 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2019. 11 से 13 अक्टूबर के बीच सीएम अपनी अधूरी यात्रा पूरी करेंगे। मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में कोल्हान के बाद उत्तरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand Assembly Election 2019: रघुवर के रथ का रुख फिर कोल्हान की ओर, जानें कब-कहां होंगे मुख्‍यमंत्री

    रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास कोल्हान की अधूरी जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को 11 अक्टूबर से दोबारा शुरू करेंगे। सीएम का रथ अगले तीन दिनों तक कोल्हान प्रमंडल के ऐसे विधानसभा क्षेत्रों का रुख करेगा जहां पिछले प्रवास के दौरान वे नहीं पहुंच सके थे। ये तमाम ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां भाजपा की अपेक्षाकृत चुनौती कहीं कठिन हैं। कोल्हान के बाद भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तरी छोटानागपुर जाएगी। सीएम यहां 14 अक्टूबर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने प्रमंडलीय प्रवास के दौरान संताल परगना को अपने रथ से नाप चुके हैं। मुख्यमंत्री की कोल्हान यात्रा गत 26 सितंबर को शुरू हुई थी। लेकिन तयशुदा कार्यक्रम के तहत दो दिनों के बाद मौसम की खराबी के कारण कोल्हान की जन आशीर्वाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा था। मुख्यमंत्री अब उसी अधूरी यात्रा को 11 से 13 अक्टूबर के बीच पूरा करेंगे। कोल्हान भाजपा के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूूर्ण रहा है। भाजपा की हवा के बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम सीट लूज कर दी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा खुद चुनाव हार गए थे।

    चुनौतीपूर्ण है कोल्हान का भाजपा का टास्क

    कोल्हान प्रमंडल का भाजपा का टास्क तनिक चुनौतीपूर्ण है। पिछले विधानसभा चुनावों में झामुमो सत्ताधारी दल भाजपा पर भारी पड़ा था। कोल्हान की 14 में से सात सीटों पर झामुमो ने जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने पांच में। जुगसलाई भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की झोली में गई थी तो जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा विजयी हुईं थी। यह सीट फिलहाल रिक्त है। गीता कोड़ा अब कांग्रेस सांसद हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को लोकसभा चुनावों में सिंहभूम संसदीय सीट से चुनाव हराया था। 

    कब कहां होंगे मुख्यमंत्री

    1. 11 अक्टूबर : पोटका, हाता, हेसल, राजनगर, चाईबासा, झींकपानी, चाईबासा में प्रमुख समुदाय से भेटवार्ता।
    2. 12 अक्टूबर : चाईबासा, तांतनगर, मंझारी, कुमारडुगी, हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर व नोवामुंडी।
    3. 13 अक्टूबर : गोयलकेरा, सोनुआ, जेनाबेड़ा व चक्रधरपुर।