Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barhait Assembly Election Result: बरहेट और दुमका से जीते JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 23 Dec 2019 08:14 PM (IST)

    Barhait Assembly Election Result 2019 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दो विधानसभा क्षेत्र-बरहेट और दुमका से चुनाव लड़े थे। दुमका में हार और ...और पढ़ें

    Hero Image
    Barhait Assembly Election Result: बरहेट और दुमका से जीते JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

    बरहेट, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के पांचवें चरण में 20 दिसंबर को बरहेट विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। साहिबगंज जिला मुख्यालय में मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हेमंत सोरेन को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने 25, 595 वोट से भाजपा प्रत्याशी सीमोन मालतो को पराजित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन ने 2014 के चुनाव में भी बरहेट से जीत दर्ज की थी। वे बरहेट से दूसरी बार विधायक बने हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद ने महागठबंधन बनाकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। महागठबंधन हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। महागठबंधन ने झारखंड में बहुमत प्राप्त कर लिया है। हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था। वहां से भी जीत दर्ज की है। 

    1 GAMLIYEL HEMBROM AJSU Party 2566 7 2573 1.87
    2 BAIDHNATH PAHADIYA Bahujan Samaj Party 747 0 747 0.54
    3 SHEELA TUDU All India Trinamool Congress 889 2 891 0.65
    4 SIMON MALTO Bharatiya Janata Party 47939 46 47985 34.82
    5 HEMANT SOREN Jharkhand Mukti Morcha 73534 191 73725 53.49
    6 HOPNA TUDU Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 2615 7 2622 1.9
    7 KUNAL KANT TUDU Shiv Sena 592 0 592 0.43
    8 CHANDU SOREN Peoples Party of India (Democratic) 795 0 795 0.58
    9 SAMUEL KUMAR MARAIYA Lok Jan Shakti Party 1842 2 1844 1.34
    10 BARNARD HEMBROM Independent 1208 1 1209 0.88
    11 MARY NISHA HANSDAK Independent 971 0 971 0.7
    12 LILI HANSDA Independent 1301 1 1302 0.94
    13 NOTA None of the Above 2566 0 2566 1.86
      Total   137565 257 137822