Haryana Assembly Election Result 2019: BJP का 75 पार गया, अब सरकार की कवायद
Haryana Assembly Election Result 2019 भाजपा ने हरियाणा में नारा दिया था अबकी बार 75 पार। पार्टी इस आंकड़े से तो पीछे छूट ही गई है अब उसके सामने सरकार बनाने की भी चुनौती है।
जींद, एजेंसी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। अभी सभी सीटों के आधिकारिक परिणाण घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन रुझानों के मुताबिक भाजपा 38 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। अब इन आंकड़ों का परिणाम में तब्दील होना लगभग तय है। राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को कम से कम 46 सीटें चाहिए।
शुरूआती रुझान में भाजपा के तकरीबन सभी हैवीवेट नेता, बढ़त बनाए हुए थे। दो घंटे की मतगणना के बाद रुझान पूरी तरह से बदल गए। मालूम हो कि 21 अक्टूबर को हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1169 उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में थे। राज्य के करीब 1.82 करोड़ मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में शिरकत की थी।
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने सुबह मतगणना के दौरान कहा था- हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। ये बदलाव की निशानी है। 75 पार तो फेल हो गया, अब यमुना पार करने की बारी है। बता दें कि भाजपा ने कहा था कि इस बार हरियाणा में 75 सीट जीतेंगे।
#WATCH Jannayak Janata Party (JJP) leader Dushyant Chautala in Jind: Haryana ki janta ka pyar mil raha hai. Badlaav ki nishaani hai. 75 paar toh fail hogaya (for BJP), ab Yamuna paar karne ki baari hai. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/ufdyqtkqLz — ANI (@ANI) October 24, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुबह रोहतक में दावा किया था कि कांग्रेस का बहुमत आएगा। भाजपा की तरह उनके दावे भी फेल हो गए।
#WATCH Senior Congress leader & former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda in Rohtak: Congress ka bahumat aayega. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/dxzdQNY09c — ANI (@ANI) October 24, 2019
मतगणना शुरू होने से पहले चरखी दादरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेसलर बबिता फोगट ने कहा था, 'क्षेत्र की जनता में मुझे बहुत प्यार और समर्थन दिया है। यही मेरी ताकत है, जो मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती है। मुझे क्षेत्र की जनता और खुद पर पूरा भरोसा है। क्षेत्र की जनता अपनी बेटी को जरूरी आशीर्वाद देगी।'
रुझानों के साथ ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी शुरूआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'न भाजपा न कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में होगी।' दुष्यंत शुरू से ही दावा करते रहे हैं कि उनकी पार्टी किंग मेकर की भूमिका निभाएगी। उनका ये दावा सही साबित हुआ।