Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dushyant Chautala Vs Premlata: हॉट सीट उचाना में दो सियासी घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 08:55 AM (IST)

    Haryana Assembly Election 2019 में हॉट सीट उचाना में दो राजनीतिक घरानों की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। यहां दुष्‍यंत चौटाला और प्रेमलता में कड़ा मुकाबला है ...और पढ़ें

    Hero Image
    Dushyant Chautala Vs Premlata: हॉट सीट उचाना में दो सियासी घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर

    जींद, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019 में हॉट उचाना पर हॉट सीट बन चुका उचाना विधानसभा में दो सियासी घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रेमलता व जजपा से पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला चुनावी मैदान में है। कांग्रेस के बलराम कटवाल ने भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकी। इनेलो से सतबीर गैंडाखेड़ा मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    9:00 am : जींद विधानसभा के पहले राउंड में जेजेपी प्रत्‍याशी महावीर गुप्‍ता 946 वोट से आगे। 

    2,06,514 वोटों वाली उचाना विधानसभा में 15 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई, लेकिन इस सीट पर भाजपा की प्रेमलता व जजपा के दुष्यंत चौटाला में ही आमने-सामने की कड़ी टक्कर है। चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशियों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह चुनाव प्रचार में लगे रहे, जबकि जजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने पूरे दिन प्रदेश की दूसरी विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करके देर रात को उचाना विधानसभा पहुंचकर अल सुबह तक वोटरों के घर पर दस्तक दी।

    वर्तमान विधायक प्रेमलता ने 2014 में दुष्यंत चौटाला को हराया था। इस बार के चुनाव में हार-जीत का अंतर आजाद प्रत्याशियों के वोटों पर भी निर्भर करेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रेमलता व दुष्यंत चौटाला ने करीब 94 प्रतिशत मत लिए थे और कांग्रेस सहित दूसरे प्रत्याशियों ने दो फीसदी वोट भी नहीं मिले थे।
    -------------------------
    उचाना विधानसभा में कुल मत : 206514
    पुरूष मतदाता : 111881
    महिला मतदाता : 93622
    सर्विस पुरुष मतदाता : 979
    सर्विस महिला मतदाता : 32
    साक्षरता दर : 80 प्रतिशत
    ----------------------------
    उचाना विधानसभा से यह रहे विधायक
    वर्ष           विधायक           पार्टी      वोट
    1977          बीरेंद्र सिंह      कांग्रेस      12120
    1982          बीरेंद्र सिंह      कांग्रेस      30031
    1987          देशराज नंबरदार      लोकदल      55361
    1991          बीरेंद्र सिंह      कांग्रेस       31937
    1996          बीरेंद्र सिंह     कांग्रेस       21755
    2000          भागसिंह छात्तर      इनेलो      39715
    2005          बीरेंद्र सिंह      कांग्रेस       47590
    2009          ओमप्रकाश चौटाला     इनेलो      62669
    2014          प्रेमलता           भाजपा      79674
    ---------------------------
    चौटाला परिवार आने के बाद प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी उचाना
    उचाना विधानसभा का निर्माण 1997 में हुआ था। इससे पहले उचाना विधानसभा एरिया का नरवाना विधानसभा के अंतर्गत आता था। इस सीट पर शुरुआत से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का दबदबा रहा और उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए उचाना विधानसभा से पांच बार जीत दर्ज की, लेकिन 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने यहां से ताल ठोक थी। इसके बाद यह सीट प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल हो गई।

    इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को 621 मतों से हराया दिया। इसके बाद वर्ष 2014 में बीरेंद्र सिंह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उसके बाद बीरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रेमलता को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा, जबकि ओमप्रकाश चौटाला ने इस चुनाव में अपने पोते दुष्यंत चौटाला को मैदान में उतारा। इस चुनाव में प्रेमलता ने 7480 मतों से जीत दर्ज की।