Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • general
LIVE BLOG

Sikkim Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result Live: अरुणाचल में भाजपा 60 में से 46 सीटों पर जीती, सिक्किम में SKM को मिला प्रचंड बहुमत

Sikkim Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की आंधी चली है। दोनों दलों ने दोनों राज्यों में एकतरफा जीत हासिल की है।

By Ajay Kumar Sun, 02 Jun 2024 03:02 PM (IST)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है। विधानसभा की 60 सीटों में से 46 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उधर, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने एकतरफा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 32 में से 31 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है। पढ़ें दिनभर का अपडेट...

2 Jun 20243:02:42 PM
अरुणाचल में 46 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत

अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 46 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने पांच, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो , इंडियन नेशनल कांग्रेस ने एक और तीन सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

2 Jun 20242:48:47 PM
सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत, 31 सीटों पर जीत

सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने एकमात्र श्यारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

2 Jun 20241:53:56 PM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE:सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की प्रचंड लहर

 सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा अब तक 26 सीटों पर जीत दर्जकर चुका है। पांच सीटों पर बढ़त बना रखी है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के खाते में अभी तक एकमात्र सीट श्यारी गई है।

2 Jun 20241:42:48 PM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा को प्रचंड बहुमत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अब तक 43 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। तीन पर आगे चल रही है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने चार सीटों पर कब्जा किया है और एक सीट पर बढ़त बना रखी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के खाते में दो सीटें आई हैं। एनसीपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे है। प्रदेश में तीन निर्दलीयों ने भी विधानसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस महज एक सीट पर आगे है।

2 Jun 20241:18:31 PM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा के खाते में 39 सीटें
blog images

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अब तक 39 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। छह सीटों पर आगे चल रही है।

2 Jun 202412:57:35 PM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा के खाते में 36 सीट, नौ पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 36 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। नौ पर अभी तक आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने तीन सीटों पर फतेह हासिल की और दो सीटों पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का एक सीट पर खाता खुला है और दो पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं और एक सीट पर जीत दर्ज की है।

2 Jun 202412:45:00 PM
पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों से हारे

सिक्किम की नामचेयबुंग और पोकलोक-कामरंग विधानसभा सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग चुना हार गए हैं। उन्हें नामचेयबुंग सीट पर 2256 और पोकलोक-कामरंग सीट पर 3063 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

2 Jun 202412:38:34 PM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: सिक्किम में एसकेएम को स्पष्ट बहुमत
blog images

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 18 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। वहीं 14 सीटों पर बढ़त बना रखी है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

2 Jun 202412:35:00 PM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा को स्पष्ट बहुमत
blog images

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 31 विधानसभा सीटों पर जीत चुकी है। वहीं 14 पर आगे चल रही है।

2 Jun 202412:31:34 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
blog images

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर ईटानगर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए।

2 Jun 202412:29:12 PM
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। अभी तक पार्टी 28 सीटों पर जीत चुकी है और 18 पर आगे चल रही है।

#WATCH | Celebration begins at the BJP office in Itanagar as the party is set to return to power in Arunachal Pradesh

The ruling BJP crossed the halfway mark; won 17 seats leading on 29. National Peoples Party is leading on 6 seats. The majority mark in the State Assembly is… pic.twitter.com/GEEfXggrEO

— ANI (@ANI) June 2, 2024
2 Jun 202412:25:58 PM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: कौन कितने सीटों पर जीता
blog images

अरुणाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा 28 सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। 18 सीटों पर आगे हैं।

2 Jun 202412:09:38 PM
Arunachal Pradesh State Chunav Result 2024: 27 सीटों पर भाजपा जीती

अरुणाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा 27 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। 19 पर आगे चल रही है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने एक सीट जीती है और चार पर बढ़त बना रखी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के खाते में एक सीट गई है। एक सीट पर आगे चल रही है। एनसीपी तीन सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है और एक पर आगे है।

2 Jun 202411:59:37 AM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: सिर्फ एक सीट पर SDF ने बनाई बढ़त
blog images

सिक्किम में अभी तक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 13 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुका है। 18 सीटों पर बढ़त बना रखी है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने सिर्फ श्यारी विधानसभा सीट पर आगे है। यहां एसडीएफ के तेनजिंग नोरबू लाम्था आगे चल रहे हैं।

2 Jun 202411:53:05 AM
Sikkim Election 2024 Winners List: रहेनोक में पीएस तमांग जीते

सिक्किम की रहेनोक विधानसभा सीट भी एसकेएम के खाते में गई है। यहां पीएस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रत्याशी सोम नाथ पौड्याल को 7044 मतों से शिकस्त दी है।

2 Jun 202411:37:58 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: कौन कितनी सीटों पर जीता
blog images

 अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 23 सीटों पर जीती है। 22 सीटों पर आगे चल रही है।

2 Jun 202411:34:36 AM
Sikkim State Election Result 2024: इन सीटों पर एसकेएम का परचम

सिक्किम की गनाथांग मचोंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के पामीन लेप्चा ने 3807 मतों से जीत दर्ज की है। तेमी नामफिंग सीट पर एसकेएम के बेदु सिंह पंथ ने 3558 वोट से जीत हासिल की है। वेस्ट पेंडम विधानसभा चुनाव पर लाल बहादुर दास ने 1952 और यांगथांग सीट पर भीम हंग लिम्बो ने 2556 मतों से चुनाव जीता है।

2 Jun 202411:21:22 AM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नोटा से भी पीछे
blog images

सिक्किम विधानसभा चुनाव में अभी तक कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिल रहे हैं। नोटा को 0.99 फीसदी और कांग्रेस को सिर्फ 0.33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

2 Jun 202411:17:40 AM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: गंगटोक सीट पर एसकेएम का कब्जा

गंगटोक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने कब्जा जमाया है। यहां डिले नामग्याल बरफुंगपा ने 2692 मतों से जीत हासिल की है।

2 Jun 202411:07:52 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: 15 सीटों पर जीती भाजपा, 31 पर आगे
blog images

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। 31 सीटों पर बढ़त बना रखी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी छह, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

2 Jun 202411:03:31 AM
Sikkim Election 2024 Winners List: शेरिंग थेंडुप भूटिया जीते

सिक्किम की युक्सोम ताशीडिंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के शेरिंग थेंडुप भूटिया ने 4812 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:55:31 AM
Sikkim Election 2024 Winners List: संजीत खरेल जीते
blog images

सिक्किम की नामथंग राटेयपानी विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के संजीत खरेल ने 5605 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:51:25 AM
Sikkim Election 2024 Winners List: दो सीटों पर जीती एसकेएम

चुजाचेन विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के पूरन केआर गुरुंग ने जीत दर्ज की है। यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मनी कुमार गुरुंग को 3334 मतों से हार का सामना करना पड़ा। द्ज़ोंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पिंत्सो नामग्याल लेप्चा ने 5007 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:36:11 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 12 सीटों पर भाजपा जीती, 33 पर बनाई बढ़त
blog images

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत का परचम फहराया है। 33 सीटों पर भाजपा आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने छह, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने तीन-तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है।

2 Jun 202410:31:40 AM
Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: एसकेएम एक सीट पर जीती

सिक्किम की एक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने जीत दर्ज की है। 29 सीटों पर पार्टी आगे है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) सिर्फ एक सीट पर आगे है।

2 Jun 202410:28:00 AM
सिक्किम: 2019 में प्रेम सिंह तमांग बने थे सीएम

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का गठन चार फरवरी 2013 को हुआ था। भारती शर्मा को पहला अध्यक्ष चुना गया था। प्रेम सिंह तमांग की भूमिका एसकेएम के गठन में अहम रही है। प्रेम सिंह तमांग पहले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में थे। हालांकि 2009 में पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग से मनमुटाव हो गया था। 2019 में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने।

2 Jun 202410:23:24 AM
अरुणाचल प्रदेश: पूर्व सीएम के बेटे हैं पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। हालांकि 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

2 Jun 202410:15:30 AM
Sikkim State Chunav Result 2024: रुझानों में एसकेएम को प्रचंड बहुमत
blog images

सिक्किम में एसकेएम को अभी तक 57.57 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

2 Jun 202410:03:54 AM
Sikkim vidhan sabha Chunav results: बाईचुंग भूटिया और पूर्व सीएम चामलिंग भी पीछे

सिक्किम की बारफुंग विधानसभा सीट पर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 4346 मतों से पीछे चल रहे हैं। भूटिया सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग और पोकलोक-कामरंग दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

2 Jun 20249:49:03 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: कौन कितनी सीटों पर आगे
blog images

अरुणाचल प्रदेश के दलवार आंकड़े

2 Jun 20249:44:26 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: दो सीटों पर निर्दलीय आगे

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। 33 सीटों पर भाजपा आगे है। 10 सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी छह, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन और दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।

2 Jun 20249:28:56 AM
Arunachal Pradesh State Chunav Result 2024: भाजपा 31 सीटों पर आगे, 10 पर जीती

अरुणाचल प्रदेश में 31 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है। 10 पर पहले ही जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं।

2 Jun 20249:18:49 AM
Sikkim Assembly Chunav 2024: 29 सीटों पर एसकेएम आगे

सिक्किम की 32 में से 29 विधानसभा सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20249:12:03 AM
Sikkim vidhan sabha chunav results: अरुण कुमार उपरेती आगे

सिक्किम की अरिथांग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अरुण कुमार उपरेती 2729 मतों से आगे चल रहे हैं।

2 Jun 20249:07:48 AM
Sikkim vidhan sabha chunav results: अब तक किस दल को कितने फीसदी वोट
blog images

 सिक्किम में अभी तक एसकेएम को 57.86 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

2 Jun 20249:01:14 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा के केंटो जीनी आगे

आलोंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के केंटो जीनी 1774 मतों से आगे हैं।

2 Jun 20248:58:37 AM
Arunachal Pradesh State Chunav Result 2024: रुझानों में भाजपा को बहुमत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 27, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो, इंडियन नेशनल कांग्रेस एक और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं। भाजपा 10 सीटों पर पहले ही जीत चुकी है।

2 Jun 20248:47:41 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा 25 सीटों पर आगे
  • भाजपा 10 सीटों पर जीत चुकी, 25 पर आगे
  • नेशनल पीपुल्‍स पार्टी नौ सीटों पर आगे
  • पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन पर आगे
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को दो सीटों पर बढ़त
  • दो पर निर्दलीय आगे
  • एक सीट पर कांग्रेस आगे
2 Jun 20248:44:23 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: कितनी सीटों पर कौन आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 23, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी दो, दो पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

2 Jun 20248:40:53 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: अभी तक किस पार्टी को कितना वोट शेयर
blog images

अरुणाचल प्रदेश में अभी तक सबसे अधिक 52.95 फीसदी वोट शेयर भाजपा को मिलता दिख रहा है।

2 Jun 20248:27:17 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा 20 सीटों पर आगे, 10 पर जीती

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 20 विधानसभा सीटों पर आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 6, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 2, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2, निर्दलीय दो और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

2 Jun 20248:22:43 AM
Sikkim Vidhan Sabha chunav Result LIVE: एसकेएम 27 सीटों पर आगे

सिक्किम के 32 में से 28 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 27 सीटों पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) आगे है। वहीं एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) आगे है।

2 Jun 20248:08:37 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश रिजल्ट
  • भाजपा 14 सीटों पर आगे
  • नेशनल पीपुल्‍स पार्टी तीन सीटों पर आगे
  • पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर आगे
  • नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे
  • एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त
  • एक सीट पर निर्दलीय आगे
2 Jun 20248:03:55 AM
Sikkim State Election Result 2024: सिक्किम में एसकेएम को भारी बढ़त

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को भारी बढ़त मिलती दिख रहा है। 32 में से 24 विधानसभा सीटों पर पार्टी आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20247:55:22 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 10 सीटों पर भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं 10 सीटों पर आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी दो, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल और निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे हैं।

2 Jun 20247:53:16 AM
Sikkim State Election Result 2024: रुझानों में एसकेएम को बहुमत

रुझानों में सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को बहुमत मिलता दिख रहा है। एसकेएम 19 विधानसभा सीटों पर आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे है।

2 Jun 20247:48:24 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: सात सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सात, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने दो, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20247:43:59 AM
Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: रुझानों में एसकेएम 15 सीटों पर आगे

सिक्किम में रुझानों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अब तक 15 विधानसभा सीटों पर आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ( SDF) आगे है।

2 Jun 20247:40:17 AM
अरुणाचल प्रदेश में छह सीटों पर भाजपा आगे

शुरुआती रूझान में अरुणाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

2 Jun 20247:36:05 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: तीन सीटों पर भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश में 10 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर नेशनल पीपुल्‍स पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है।

2 Jun 20247:31:38 AM
Sikkim Assembly Chunav 2024: रुझानों में 10 सीटों पर एसकेएम आगे

शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अब तक 10 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

2 Jun 20247:24:57 AM
Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: सात सीटों पर एसकेएम आगे

सिक्किम की 32 में से सात विधानसभा सीटों पर अभी तक सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) आगे है।

2 Jun 20247:21:08 AM
Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: एसकेएम चार सीटों पर आगे

सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) शुरुआती रुझानों में चार विधानसभा सीटों पर आगे है।

2 Jun 20247:13:45 AM
Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत चुकी है।

2 Jun 20247:12:12 AM
Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: सिक्किम में एक सीट पर एसकेएम आगे

सिक्किम में एक सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) आगे चल रही है।

2 Jun 20247:09:43 AM
Arunachal Pradesh State Election Result 2024: 2019 में हुई थी इतनी वोटिंग

2019 अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 82.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2 Jun 20246:59:26 AM
Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 82.95 फीसदी हुआ था मतदान

विधानसभा चुनाव 2024 में अरुणाचल प्रदेश में कुल 82.95 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us