विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election: पांचों चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ से अधिक की हुई जब्ती, 2018 की तुलना में 7 गुना इजाफा

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 20 Nov 2023 02:31 PM (IST)

Assembly Election 2023 न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद ...और पढ़ें

चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की हुई जब्ती (जागरण ग्राफिक्स )
चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की हुई जब्ती (जागरण ग्राफिक्स )

एएनआई, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव कई राज्यों में हो चुकी है तो कई राज्यों में होनी है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि कई राज्यों में करोड़ों रुपये जब्त किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम में 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है, जो पिछली बार की गई जब्ती से 7 गुना (239.15 करोड़ रुपये) से अधिक है। इन राज्यों में पिछली बार 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 

चुनाव आयोग ने सोमवार को जब्ती की जानकारी देते हुए कहा कि पांच राज्यों में मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से अब तक 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त वस्तुएं, ड्रग्स, नकदी, शराब और कीमती धातुएं जब्त की गई हैं। पोल पैनल ने कहा कि 9 अक्टूबर को चुनावों की घोषणा के बाद से की गई जब्ती 2018 में इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में सात गुना (239.15 करोड़ रुपये) से अधिक है।

राजस्थान और तेलंगाना में होंगे चुनाव 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव पहले ही हो चुके हैं जबकि राजस्थान और तेलंगाना में क्रमशः 25 नवंबर और 30 नवंबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- MP Elections 2023: एमपी में काउंटिंग से पहले कांग्रेस की सियासी रणनीति, BJP बोली- अभी से ही दिख रही हार की बौखलाहट

यह भी पढ़ें-CG Election 2023: विधानसभा में सीट बढ़ाने को पार्टियों ने लिया बागियों का सहारा, अब इस रणनीति से तय होगी सत्ता की चाबी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।