Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikkim Election 2024: कौन हैं पीएस गोले? जिन्होंने सिक्किम चुनाव में रचा इतिहास, पार्टी को दिलाई प्रचंड जीत

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 02:32 PM (IST)

    Sikkim Election 2024 प्रेम सिंह तमांग की पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने एकतरफा जीत से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में यह बात करना जरूरी है कि प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएम गोले कौन हैं और कितनी विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की है?

    Hero Image
    सिक्किम विधानसभा चुनाव: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में प्रेम सिंह तमांग की पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रेम सिंह तमांग दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि प्रेम सिंह तमांग को सिक्किम में पीएस गोले के नाम से जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, Sidhu Moose Wala के गाने का जिक्र कर भाजपा पर साधा निशाना

    प्रेम सिंह तमांग जेल की सजा काट चुके हैं। 2016 में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें एक साल की सजा हुई थी। 2019 विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को (SDF) 15 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद प्रेम सिंह तमांग ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

    7044 मतों से जीते प्रेम सिंह तमांग

    विधानसभा चुनाव 2024 में रहेनोक विधानसभा सीट से प्रेम सिंह तमांग ने 7044 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रत्याशी सोम नाथ पौड्याल को हराया है।

    2013 में हुआ एसकेएम का गठन

    चार फरवरी 2013 को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का गठन सोरेंग शहर में हुआ था। गठन के वक्त भारती शर्मा को एसकेएम का अध्यक्ष चुना गया था। बता दें कि भारती शर्मा सिक्किम में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के गठन में प्रेम सिह तमांग का अहम योगदान रहा है।

    प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में 2014 में एसकेएम ने 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब उसे मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा मिला था। मुख्यमंत्री बनने से पहले प्रेम सिंह तमांग सिक्किम सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि 2009 में उनका सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग से मतभेद हो गया था। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर तमांग की पार्टी एसकेएम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर एसडीएफ ने कब्जा किया है। 

    यह भी पढ़ें: देश के 15 मुख्यमंत्रियों के लिए यह चुनाव रहा 'अग्नि परीक्षा', पार्टी के लिए प्रचार में झोंक दी पूरी ताकत