Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assembly Polls: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनावी शोर, भाजपा और कांग्रेस ने जमकर किया प्रचार; 17 को होगा मतदान

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:05 PM (IST)

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का शोर बुधवार की शाम छह बजे थम गया। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 2533 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 2280 पुरुष और 252 महिला प्रत्याशी हैं जबकि एक थर्ड जेंडर का उम्मीदवार है। छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 958 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनावी शोर (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का शोर बुधवार की शाम छह बजे थम गया। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए 17 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए सात नवंबर को वोटिंग हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभाओं पर लगा प्रतिबंध

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थमने के साथ ही रैली, सभा, नुक्कड़ और रोड शो पर पूर्णत: प्रतिबंध लग गया। इसी के साथ ही बाहरी व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़ना होगा। ऐसे में लॉज, होटलों इत्यादि की जांच कराई जा रही है।

    भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं ने जमकर प्रचार प्रसार किया।

    यह भी पढ़ें: बड़ी बहन के पति को हराकर विधायक बनी थीं शोभारानी, एक बार फिर जीजा और साली आमने-सामने

    वहीं, कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वायनाड सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं की।

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव

    मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 2,533 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 2,280 पुरुष और 252 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि एक थर्ड जेंडर का उम्मीदवार है। मध्य प्रदेश में कुल 5.60 करोड़ मतदाताओं के लिए 64, 626 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 'कद में छोटे और अहंकार में बड़े हैं ज्योतिरादित्य', सिंधिया के गढ़ में ही प्रियंका गांधी ने कसा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

    छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 958 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में 1.63 करोड़ मतदाताओं के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महज नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner