Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tri Nagar Election Result 2020: त्रिनगर सीट पर AAP की प्रीति तोमर का कब्‍जा, भाजपा के तिलक राम को हराया

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 05:40 PM (IST)

    Tri Nagar Assembly Election Result 2020 Live Update त्रिनगर सीट से AAP की प्रीति तोमर ने जीत हासिल कर ली है।

    Tri Nagar Election Result 2020: त्रिनगर सीट पर AAP की प्रीति तोमर का कब्‍जा, भाजपा के तिलक राम को हराया

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। त्रिनगर विधानसभा सीट पर सुबह से चल रही मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। नतीजे आते ही आप समर्थक खुशी से झूम उठे हैं। आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी प्रीति तोमर ने त्रिनगर सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने भाजपा के तिलक राम गुप्‍ता को करारी हार का सामना कराया है। कांग्रेस प्रत्‍याशी कमलकांत शर्मा को बुरी हार झेलनी पड़ी है और वह तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tri Nagar Assembly Election Result Live Updates: कौन जीता कौन हारा 

    - काउंटिंग सेंटर पर मौजूद दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार प्रीति तोमर ने त्रिनगर सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने भाजपा के तिलक राम गुप्‍ता को 10710 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया। प्रीति को 58504 वोट हासिल हुए। 

    - शुरुआती राउंड की काउंटिंग में प्रीति पीछे रहीं थीं लेकिन बाद में वह भाजपा प्रत्‍याशी से आगे निकल गईं। 8वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रीति तोमर 5 हजार की बढ़त हासिल कर आगे हो गईं। प्रीति दिल्‍ली सरकार में कानून मंत्री रहे जितेंद्र सिंह तोमर की पत्‍नी हैं।  

    - शुरुआती रुझानों में आगे रहे  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी तिलक राम गुप्‍ता कुछ राउंड की काउंटिंग के बाद पीछे हो गए। तिलक राम गुप्‍ता को 47794 वोट हासिल हुए हैं। वह त्रिनगर सीट पर दूसरे स्‍थान पर आए हैं। 

    - कांग्रेस के प्रत्‍याशी कमल कांत शर्मा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। वह शुरुआती रुझान से ही पीछे चल रहे थे। कमलकांत शर्मा को कुल 4075 वोट हासिल हुए। वह इस चुनाव में तीसरे स्‍थान पर रहे। 

    त्रिनगर सीट का चुनावी रिकॉर्ड रोचक

    त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा सीट बनाया गया। यहां से पहले विधायक भाजपा के नंद किशोर गर्ग बने। उन्‍होंने कांग्रेस के दीपचंद शर्मा को करारी हार का सामना कराया। नंदकिशोर कुल 3 बार विधायक चुने गए।

    वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता जितेंदर सिंह तोमर विधायक हैं। इस क्षेत्र में दिल्ली के चंदेर नगर, देवाराम पार्क, गणेश पुरा, गोल्डन पार्क, हंसापुरी, हर्ष विहार, नारंग कॉलोनी, श्रीनगर, शांतिनगर आदि के इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड आते हैं।